एक्सप्लोरर

UP International Trade Show: यूपी में 21 सितंबर से शुरू होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, दिखेगी पूरे प्रदेश की झलक, जानिए- खास बातें

UP International Trade Show Date: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में राज्य के हर जिले से उधमी पहुंचेंगे. एक मंच पर बनारस की साड़ी, फिरोजाबाद की चूड़ियां, मिर्जापुर की कालीन और मेरठ के खेल के सामान दिखेंगे.

UP News: पूरे उत्तर प्रदेश की झलक अब आपको एक ही छत के नीचे दिखाई देगी. दरअसल, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) 21 से 25 सितंबर के बीच होगा. इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) करेंगी. ट्रेड शो में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित अन्य लोग उपस्थित होंगे. इंडिया एक्सपोर्ट के सभागार में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश का पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर तक चलेगा.

यूपीआईटीएस-2023 एक बी2बी और बी2सी शो है, जो यूपी की विकास गाथा में सामूहिक रूप से योगदान देने वाले कई क्षेत्रों को एक मंच प्रदान करेगा, उन सभी को वैश्विक मान्यता और सहयोग दिलाने के लिए एक साथ लाएगा. इस ट्रेड शो में यूपी के हर जिले से उधमी पहुंचेंगे. एक मंच पर बनारस की साड़ी, फिरोजाबाद की चूड़ियां, मिर्जापुर की कालीन और मेरठ के खेल के सामान दिखेंगे. यहां प्रदेश के 75 जिलों के प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे.

60 देशों के आएंगे करीब 400 बायर्स

जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें केवल यूपी के उधमी ही शामिल होंगे. इसके अलावा इस इवेंट में 60 देशों के करीब 400 बायर्स पहुंच रहे हैं. इसमें 2,000 से ज्यादा एक्जीबिटर्स शामिल होंगे. प्रदेश के इंटरनेशनल इवेंट के लिए 70,000 बिजनेसमैन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. हमारा लक्ष्य करीब 2 लाख बिजनेसमैन को बुलाना है. काफी लोग इंटरेस्ट दिखा रहे हैं और संख्या बढ़ रही है.

फेमस व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकेगी जनता

उन्होंने बताया कि यह ट्रेड शो आम जनता के लिए बिल्कुल मुक्त होगा. एक ही छत के नीचे आम जनता यूपी के अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकेगी. इसकी तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है. ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों के आने-जाने के संसाधन और अन्य चीजों को लेकर लगातार मीटिंग की जा रही है. ट्रेड शो में सुबह 11:00 से लेकर 3:00 बजे तक बिजनेस आवर होंगे. 3:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए फ्री में एंट्री होगी.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: 'इंडिया गठबंधन की एकजुटता से घबराई BJP', घोसी उपचुनाव को लेकर भी अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

वीडियोज

Seher Hone Ko Hai: फूफी जान ने Seher पर लगाया झूठा इल्जाम, क्या Mahid करेगा यकीन? #sbs
Dr. L. Subramaniam और Kavita Krishnamurti ने बताया, Viral Reels के दौर में Music कैसे सिखाता है Discipline
Sandeep Chaudhary: आस्था पर चोट या गंदी राजनीति? वरिष्ठ पत्रकार ने खोल दी पूरी परतें! | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: Congress प्रवक्ता को क्यों रखा गया नजरबंद? सबूत दिखाकर खोली पुलिस प्रशासन की पोल!
Sandeep Chaudhary: Manikarnika Ghat पर सियासी 'संग्राम'! Live Tv पर गरजे सपा प्रवक्ता Manoj Kaka

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
'बॉर्डर 2' देखने वालों को मिलेगा डबल एंटरटेनेंट, सनी देओल की फिल्म के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर
'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर, ईद 2026 पर ही रिलीज होगी फिल्म
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
Embed widget