एक्सप्लोरर

UP International Trade Show 2025: डीएम ने की इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर चर्चा

UP News: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर 2025 तक आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. डीएम मेधा रूपम ने तैयारियों की समीक्षा की.

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर 2025 तक आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के तीसरे संस्करण को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. इसी क्रम में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रशासनिक और पुलिस विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए. साथ ही व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की.

बैठक की अध्यक्षता गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण राकेश कुमार सिंहएवं सीईओ नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम ने संयुक्त रूप से की. इस अवसर पर यातायात प्रबंधन, वीवीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, होटल बुकिंग, ब्रांडिंग एवं जनसुविधाओं से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की गई.

आयोजन स्थल तरफ जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक प्लान के निर्देश

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने आयोजन स्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सुनियोजित ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, डाइवर्जन, साइनेज और सुरक्षा बलों की तैनाती समय पर पूर्ण होनी चाहिए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

'प्रोटोकॉल व्यवस्था में न हो लापरवाही'

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रोटोकॉल व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो. अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए विशेष हॉस्पिटैलिटी डेस्क बनाई जाए. उन्होंने आयोजन स्थल पर शटल बस सेवा, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए.

होर्डिंग्स, फ्लेक्स, एलईडी डिस्प्ले लगाने के निर्देश

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रांडिंग के तहत शो की भव्यता को दर्शाने वाले होर्डिंग्स, फ्लेक्स, एलईडी डिस्प्ले व दिशा सूचक बोर्ड प्रमुख मार्गों पर लगाए जाएं, ताकि आगंतुकों को न केवल मार्गदर्शन मिले बल्कि शो की भव्यता का अनुभव भी हो. बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर सीईओ प्रेरणा सिंह, लक्ष्मी वीएस, एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, एवं प्राधिकरण, पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे.

इस बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की और उन्हें ट्रेड शो में अधिक से अधिक सहभागितासुनिश्चित करने एवं पंजीकरण बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया.

इस समीक्षा बैठक से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 को इस बार और भी अधिक व्यवस्थित, भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिले का प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य कर रहा है, ताकि देश-दुनिया के व्यापारी, निवेशक और आगंतुक एक शानदार अनुभव के साथ लौटें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाती हैं करीना कपूर? बीवी की ही डाइट फॉलो करके सैफ अली खान भी रहते हैं फिट
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाते हैं करीना कपूर और सैफ अली खान, जानें फिटनेस सीक्रेट
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
Advertisement

वीडियोज

श्रीलंका में दितवाह तूफान का कहर, अब तक 390 लोगों की हुई मौत
Bandhan Gold & Silver ETF Full Review | NFO Details, Returns Logic, Rally Explained | Money Live
Khabar Filmy Hain: मृणाल ठाकुर डेटिंग लाइफ को लेकर एक बार फिर गॉशिप गलियारों लगी आग
Salman Khan, The Intensity, Songs, and Success Behind Tere Naam, Sameer Anjaan Interview
Delhi News: चोरी का सनसनीखेज मामला! अस्पताल में महिला के शव से गहने गायब | Crime News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ ढाई घंटे में पूरा होगा 6 घंटों का सफर
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाती हैं करीना कपूर? बीवी की ही डाइट फॉलो करके सैफ अली खान भी रहते हैं फिट
नाश्ते से डिनर तक क्या-क्या खाते हैं करीना कपूर और सैफ अली खान, जानें फिटनेस सीक्रेट
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
IPL 2026 की नीलामी में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस होंगे आप
पाकिस्तान को खून के आंसू रुला रहा BLF,  हमले में पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल, चीनी प्रोजेक्ट बना निशाना
पाकिस्तान को खून के आंसू रुला रहा BLF, हमले में पहली बार महिला फिदायीन का किया इस्तेमाल, चीनी प्रोजेक्ट बना निशाना
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
Explained: सूरज-सितारों को रहबर बनाकर, हजारों किलोमीटर का सफर कैसे तय करते प्रवासी पक्षी, आखिर भारत ही ठिकाना क्यों?
Video: सीमा सचिन के घर आया 50 हजार रुपये लाइट का बिल! देखते ही दोनों के हुए होश फाख्ता- वीडियो वायरल
सीमा सचिन के घर आया 50 हजार रुपये लाइट का बिल! देखते ही दोनों के हुए होश फाख्ता- वीडियो वायरल
World Best Whisky 2025: आयरिश व्हिस्की 'द डॉन' एशिया स्पिरिट्स रेटिंग्स में दुनिया की बेस्ट व्हिस्की, जानें क्या है इसमें खास?
आयरिश व्हिस्की 'द डॉन' एशिया स्पिरिट्स रेटिंग्स में दुनिया की बेस्ट व्हिस्की, जानें क्या है इसमें खास?
Embed widget