उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव का कार्यकाल 31 मई को समाप्त होने के बाद प्रताप सिंह बघेल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

Continues below advertisement

प्रताप सिंह बघेल नई जिम्मेदारी संभालेंगे 

प्रताप सिंह बघेल, जो अभी तक बेसिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत थे, अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की कमान संभालेंगे. वह अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं और पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 

Maharashtra News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, महाराष्ट्र में युवक की गला रेतकर हत्या

Continues below advertisement

अनिल भूषण चतुर्वेदी बेसिक शिक्षा निदेश

कसरकार ने अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त किया है. इस बदलाव से दोनों विभागों में नई ऊर्जा और तेजी आने की उम्मीद है. शासन के इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

नए निदेशकों से माध्यमिक और बेसिक शिक्षा दोनों क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान; 15 दिन का अल्टीमेटम