एक्सप्लोरर

लखीमपुर खीरी में नवजात की मौत के मामले में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का एक्शन, अस्पताल हुआ सील

UP News: लखीमपुर खीरी के ग्राम नौसर जोगी निवासी विपिन गुप्ता की पत्नी रूबी को बीते दिनों प्रसव पीड़ा हुई. पति गर्भवती पत्नी रूबी गुप्ता को बिजुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुआ में भर्ती कराया था.

लखीमपुर खीरी में इलाज के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले को उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बेहद गंभीरता से लिया है. जिस निजी अस्पताल में लापरवाही की घटना हुई, वो सील करा दिया गया है. गर्भवती महिला को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कराने वाली आरोपी आशा को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है. महिला के नि:शुल्क इलाज के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए हैं.

लखीमपुर खीरी के ग्राम नौसर जोगी निवासी विपिन गुप्ता की पत्नी रूबी को बीते दिनों प्रसव पीड़ा हुई. पति गर्भवती पत्नी रूबी गुप्ता को बिजुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुआ में भर्ती कराया. जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि अभी प्रसव का समय नहीं है. गर्भवती की तबीयत गड़बड़ है. लिहाजा गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इसी दौरान विपिन की साली ने आशा बहू दीपा से संपर्क किया. आरोप है कि आशा बहू दीपा ने कहा कि गर्भवती को महेवागंज के गोलदार हॉस्पिटल में भर्ती करा दो.सब सही हो जायेगा. 

आरोप है कि गोलदार हॉस्पिटल में 21 अगस्त को चिकित्सक द्वारा गर्भवती को देखा गया. अस्पताल प्रबंधन ने पैसे जमा करने के लिए कहा. आरोप है कि पैसे न जमा करने पर गर्भवती महिला का इलाज नहीं किया गया. कुछ रुपए जमा करने के बाद इलाज शुरू किया गया. 

परिजनों का अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप

इलाज शुरू करते ही गर्भवती महिला की हालत ज्यादा गम्भीर हो गई. आरोप है कि डॉक्टरों ने नर्सों की मदद से गर्भवती को अस्पताल से भगा दिया. इसके बाद परिजन गर्भवती रूबी को लेकर एक अन्य अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने जांच की बताया कि शिशु की पेट में मृत्यु हो चुकी है. गलत दवा खिलाने से ऐसा हुआ है, तब डॉक्टर द्वारा मृत बच्चा ऑपरेशन कर निकाला गया. परिजनों ने गोलदार अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप लगाया. 

दोषी आशा को नोटिस जारी किया- ब्रजेश पाठक

इस घटना का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया. गोलदार हॉस्पिटल को सील करा दिया गया है. डिप्टी सीएम ने बताया कि दोषी आशा को नोटिस जारी कर दिया गया है. तीन सदस्यों की जांच कमेटी का गठन किया गया है. जांच कमेटी की रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. प्रसूता रूबी को नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मोमबत्ती की रोशनी में इलाज! उधम सिंह नगर में हेल्थ सिस्टम की खुली पोल
मोमबत्ती की रोशनी में इलाज! उधम सिंह नगर में हेल्थ सिस्टम की खुली पोल

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget