गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन कर एकादशी व्रत का पारायण किया. कार्तिक शुक्ल एकादशी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्रत करते हैं. अगले दिन आंवले के पेड़ के नीचे पारायण करते हैं.

समस्त रोगों का नाश होता है भारतीय सनातन संस्कृति का अनुपालन करते हुए उन्होंने सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह समेत मंदिर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के साथ मठ के कार्यालय के सामने बने बगीचे में आंवले के पेड़ के नीचे पारण किया. मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने से समस्त रोगों का नाश होता है.

काशी का दौरा करेंगे सीएम योगी बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 30 नवंबर को काशी आने वाले हैं. पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर कोई कमी न रह जाय इसका जायजा लेने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को काशी आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ लगभग डेढ़ बजे वाराणसी आएंगे और सबसे पहले उनका हेलीकाप्टर खजूरी गांव में उतरेगा.

बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे सीएम योगी यहां प्रधानमंत्री के सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेकर मुख्यमंत्री डोमरी पहुंचेंगे. यहां से नौकायन करके मुख्यमंत्री घाट किनारे की तैयारियों को परखेंगे. इसके बाद सीएम बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और विश्वनाथ कॉरिडोर का भी जायजा लेंगे. प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया है.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: महंत नृत्‍य गोपाल दास ICU में लेकिन हालत स्थिर, सांस में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

रामगढ़ ताल देखकर मंत्रमुग्ध हुए फ्रांस के राजदूत, बोले- बदले हुए शहर को देखने के लिए 5 साल बाद फिर आएंगे गोरखपुर