एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: यूपी में कबसे प्रचार शुरू करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? आ गई तारीख, इस सीट पर होगी पहली जनसभा

UP By Election: उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा चुनाव प्रचार में तेजी ला रही है. भाजपा अपने प्रचार अभियान में तेजी लाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर से प्रचार अभियान में जुटेंगे.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हुई है.विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा अब अपने प्रचार अभियान में तेजी लाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर से प्रचार अभियान में जुटेंगे. इसकी शुरूआत वे पश्चिमी यूपी से करेंगे.वहीं सीएम  समेत अन्य नेताओं के प्रचार कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की भी उपचुनाव वाली सीटों पर जनसभा कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया है. 

बता दें कि उपचुनाव वाली सीटों के प्रभारी मंत्री और पदाधिकारियों ने डेरा डाल दिया है.सूत्रों के मुताबिक सीएम सबसे पहले गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं और रोड करके माहौल बनाएंगे. सीएम तीन दिन में सभी 9 सीटों पर सभाओं को संबोधित करेंगे.साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दो-दो सभाएं करेंगे. प्रचार के लिए कुछ केंद्रीय नेताओं को भी उतारा जा सकता है.सभी सीटों पर बड़े नेताओं की सभा कराने की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्रियों को दी गई है. 

महाराष्ट्र में भी सीएम योगी ने की जनसभाएं
मंत्रियों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों को भी सीटवार नियमित सभाएं, नुक्कड़ सभाएं और चौपाल का कार्यक्रम दिया गया है.सभी प्रभारी मंत्रियों को प्रभार वाले क्षेत्रों में प्रवास करने को कहा गया है.बूथवार कार्यकर्ताओं की टोली को घर-घर सरकारी योजनाओं और नीतियों की चर्चा करने को कहा गया है.वहीं सीएम योगी ने बुधवार(6 नवंबर)को महाराष्ट्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में तीन जनसभाएं भी की. महाराष्ट्र के कई प्रत्याशियों ने भी व्यक्तिगत तौर पर सीएम को प्रचार के लिए आमंत्रण भेजा है. राज्य में उपचुनाव के लिए पहले 13 नवंबर को वोटिंग होने वाली थी. लेकिन अब वोटिंग की तारीख में बदलाव किया गया है. अब इन सभी सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को मतगणना होगी.

 ये भी पढ़े़ं: UP Politics: रायबरेली से राहुल गांधी की वापसी के बाद सियासत, दिनेश प्रताप सिंह के बयान से यूपी में हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
Embed widget