UP Vidhan Sabha 2025: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि सदन में एक परिपाटी चल गई है कि महामहिम जी के भाषण का विरोध करना. इस तरह हम संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का विरोध तो कर ही रहे हैं. साथ ही बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान का भी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी बातों को शिष्ट आचरण से भी कह सकते हैं. इस तरह सपा का व्यवहार और आचरण लोकतांत्रिक भी नहीं था. सपा का आचरण समवेत सदन ने देखा. महामहिम ने इस सदी के सबसे बड़े उत्सव महाकुंभ की बात की. इस समय तक अबतक 64 करोड़ श्रद्धालु आस्था का स्नान कर चुके हैं. 

रोड़े अटकाने लगे- सीएमसीएम योगी ने कहा कि यह आयोजन बिना भेदभाव एक स्थान पर आम-जनमानस को एकत्र कर सकता है. इसको दुनिया ने देखा, जब गौरव की अनुभूति करनी चाहिए तो सपा के सदस्य छीटाकशी कर रहे हैं. अयोध्या को लेकर हमारे विरोधी उपहास उड़ाते थे, लेकिन हमको अपने सामर्थ्य पर विश्वास था. राम मंदिर आंदोलन में ये लोग हर तरह से रोड़े अटकाने लगे. 

उन्होंने कहा कि जब मंदिर बन गया तो ये लोग कहने लगे, 'राम तो सबके हैं'. इसी तरह महाकुंभ को लेकर भी कहते थे. इसबार हमारा पूरा मंत्रिमंडल वहां गया और विकास की चर्चा की. सपा शुरू से इसका उपहास उड़ाती थी. कहती थी क्या 40 करोड़ लोग आ जाएंगे? क्या व्यवस्था हो जाएगी? ये लोग पहले उपहास उड़ाते हैं फिर स्वीकार भी करते हैं?

UP Public Holiday: यूपी में महाशिवरात्रि पर छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज समेत सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

विरोधी दल पहले सनातनी हैं- सीएमयूपी के सीएम योगी ने कहा कि सपा के अध्यक्ष भी खुद गए और स्नान कर आये. इसी तरह नेता विरोधी दल अब कहने लगे कि पहले सनातनी हैं फिर समाजवादी. महाकुंभ ने प्रदेश में पंचतीर्थ बना दिए. प्रयागराज के साथ काशी, अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा और वृंदावन. इन सभी जगह समान रूप से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अयोध्या काशी में 52 दिनों में अपार श्रद्धालु पहुंचे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मक्का में 24 दिन में 1 करोड़ 40 लाख, वेटिकन सिटी में 80 लाख जबकि अयोध्या में इसका 12 गुना यानी 16 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं. यह उत्तर प्रदेश के नया सामर्थ्य दिखाता है.