उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को राजनीतिक और वैचारिक मोर्चे पर घेरने की रणनीति तेज कर दी है. इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान तेज कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 1 नवंबर को बरेली में पदयात्रा में शामिल होंगे. करीब दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 30 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे.

Continues below advertisement

कार्यक्रम को लेकर बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी इस अभियान के तहत विपक्ष को घेरते हुए उनपर जुबानी हमला करेगी. बीजेपी एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी. पार्टी का कहना है कि अभियान के माध्यम से लोगों के बीच अपनी बात पहुंचाई जाएगी और विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे का मुकाबला किया जाएगा.

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

Continues below advertisement

6 क्षेत्रों में पदयात्रा का कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्राएं निकालेगी. अवध क्षेत्र की यात्रा तीन नवंबर को लखनऊ में होगी. काशी और गोरखपुर क्षेत्र की यात्राएं चार नवंबर को प्रयागराज और गोरखपुर में निकलेंगी. इसी दिन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पदयात्रा कानपुर में होगी. पश्चिम क्षेत्र की यात्रा पांच नवंबर को गाजियाबाद में निकाली जाएगी.

प्रदेश महामंत्री तैयारियों को लेकर कर चुके हैं बैठक

इन यात्राओं में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’अभियान की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बैठक कर चुके हैं. पदयात्राओं के संयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को दी गई है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी हर स्तर पर अपने आपको मजबूत करने में लगी है.  बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान इसी रणनीति का हिस्सा है. उधर बहुजन समाज पार्टी ने भी चुनावी ताल ठोंक दी है. बसपा ने बुलंदशहर की दो विधानसभा सीट (अनूपशहर-शिकारपुर) के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है.

नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो