एक्सप्लोरर

'झूठ और अफवाहों की राजनीति कर रही अखिलेश यादव की पार्टी', भूपेंद्र सिंह चौधरी का सपा पर हमला

UP Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को यह याद रखना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान गो-तस्करी को खुला संरक्षण मिला हुआ था.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके नेताओं पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सपा का पूरा जोर केवल झूठ फैलाने और अफवाहों के सहारे राजनीति करने पर है. चौधरी ने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की न तो कोई ठोस नीति है और न ही जनता के लिए कोई ठोस योजना। उनका मकसद सिर्फ किसी भी तरह सत्ता हासिल करना है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को यह याद रखना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान गो-तस्करी को खुला संरक्षण मिला हुआ था. उस समय पूरे प्रदेश में अवैध बूचड़खाने धड़ल्ले से चलते थे और गोमाता को कसाइयों के हवाले कर दिया गया था. चौधरी ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार ने गो-तस्करों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है, इसलिए सपा को परेशानी हो रही है. हाल ही में गोरखपुर में हुए मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की और गो-तस्कर को एनकाउंटर के जरिए गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव केवल ट्विटर और प्रेस बयानों तक सीमित रह गए हैं, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के बीच सेवा और विकास का संदेश पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा सिर्फ झूठ और आरोप-प्रत्यारोप से राजनीति नहीं चलती. जनता बार-बार बीजेपी को जीताकर यह साबित कर चुकी है कि प्रदेश का भविष्य बीजेपी के हाथों में सुरक्षित है.

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की असली पहचान परिवारवाद, जातिवाद और अपराधियों को संरक्षण देने की रही है. उन्होंने कहा जो खुद गुंडों और माफियाओं की सरकार चला चुके हों, उन्हें विकास और सुशासन की बात करने का कोई हक नहीं है. प्रदेश की जनता सपा का असली चेहरा देख चुकी है और 2027 के चुनाव में भी बीजेपी को ही अपना अपार समर्थन देगी.

यूपी की राजनीति में बीजेपी और सपा एक-दूसरे के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीजेपी और सपा एक-दूसरे के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रहे हैं. 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने सपा को करारी शिकस्त दी थी. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बना चुकी है, जबकि अखिलेश यादव विपक्ष के नेता के रूप में सक्रिय हैं.

दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज

अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया हैं. बीजेपी जहां कानून-व्यवस्था और विकास को अपना मुख्य मुद्दा बता रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को उठाने की कोशिश कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
Advertisement

वीडियोज

बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त
Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Eye Colour: क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
Video: माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
Embed widget