यूपी के बागपत में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने मुसलमानों को लेकर अब  त्यौहार वाला जिहाद चलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुस्लिम जिहादी चांद तारे वाली राखी बनाकर त्यौहार जिहाद फैला रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने मुसलमान दुकानदारों से राखी और मिठाई न खरीदने की अपील की है. 

हिंदू बहनों से अपील करते हुए कहा कि राखी एक पवित्र त्यौहार है और इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए जिहादियों से कोई भी सामान ना खरीदा जाए.क्योंकि लव जिहाद लैंड जिहाद के बाद अब वह त्यौहार जिहाद चल रहे हैं. 

हिंदू दुकानदारों से राखी खरीदने की अपील की

साध्वी प्राची ने बताया है कि उन्हें भी एक वीडियो मिली है. जिसमें चांद तारे कैसे अपने राखी बनाई गई है. साध्वी प्राची ने रक्षाबंधन पर हिंदू दुकानदारों से समान खरीदारी करने की अपील की है. उनके इस बयान के बाद आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई है. 

वहीं उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. इस बयान के बाद लोगों की तरफ से उनके इस बयान पर संयुक्त प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. वहीं कुछ लोगों ने उनके इस बयान पर विरोध भी जताया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले पर क्या बोली साध्वी प्राची

इस दौरान साध्वी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी कटाक्ष किया. इस बीच जब स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले को लेकर उनसे सवाल पूछा गया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग हिंदू और उनके धर्म ग्रंथों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं, सवाल उठाते हैं. उनको थप्पड़ नहीं बल्कि जूते से उनका स्वागत होना चाहिए.

 साध्वी प्राची आज बागपत के बड़ौत कस्बे में पहुंची थी. जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रक्षाबंधन और स्वामी प्रसाद मौर्य हमले को लेकर बातचीत की. रक्षा बंधन पर उन्होंने मुसलमानोंं से सामान ना खरीद कर हिंदू दुकानदारों से सम्मान खरीदने पर जोर दिया. और स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिंदू धर्म ग्रंथो का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जूते से उनका स्वागत करने की बात कही.