एक्सप्लोरर

यूपी की मस्जिद में दरिंदगी, जमात में गए किशोर के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

UP News: पीड़ित किशोर के पिता का कहना है कि उसका बेटा तीन दिन की जमात में गया था. गांव के दो किशोर भी जमात में गए हुए थे. मस्जिद में रात को उसके बेटे को नींद की गोली देकर उसे नशे में कर दिया

बागपत के निवाड़ा गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे देख कर हर कोई हैरान है. जमात में गए एक किशोर के साथ दो किशोरों ने पहले कोल्डड्रिंक में नशीली गालियां मिलाकर पिला दी और बेहोश होने पर आरोपियों ने किशोर के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया.

आरोपियों ने मुकदमा दर्ज कराने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी, लेकिन पीड़ित के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. मस्जिद जैसे धार्मिक स्थल पर शर्मशार कर देने वाली इस घटना की शुरूआत पिछले महीने 21 जुलाई को उस समय शुरू हुई जब बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव के रहने वाला एक किशोर गांव की ही आयशा मस्जिद से तीन दिन की तकिया वाली मस्जिद में इस्लामिक जमात में गया था.

यह मस्जिद भी गांव में ही स्थित है, जमात में इसी गांव के दो किशोर भी गए हुए थे. पीड़ित किशोर के पिता ने बताया कि गांव के दोनों किशोरों ने उसके बेटे को बहला फुसलाकर रात के समय कोल्डड्रिंक में नशीली गोलियां पिला दीं. जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में हो गया.

होश आने पर पीड़ित ने दी जानकारी

दोनों आरोपियों ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया, इस घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसके दूसरे बेटे ने इस घटना की जानकारी घर पर आकर उन्हें दी, जिसके बाद वह मस्जिद में पहुंचे और अपने पीड़ित बेटे को घर पर लेकर आ गए. होश आने पर उसके बेटे ने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी. इस घटना का मुकदमा दोनों आरोपी किशोरों के खिलाफ कोतवाली बागपत में दर्ज कराया गया है.

नशीली गोलियां मिलाकर कोल्डड्रिंक में पिलाईं

पीड़ित किशोर ने बताया कि वह, गांव के ही दो किशोरों के साथ आईसा वाली मस्जिद से तकिया वाली मस्जिद में तीन दिन की जमात में गया था. रात नौ बजे दोनों कोल्डड्रिंक लेकर आए और नशीली गोलियां मिलाकर उसे पिला दिया. वह नशे की हालत में हो गया, एक ने उसका मुंह दबा लिया और मस्जिद के अंदर ले जाकर गलत काम किया.

इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी, इस घटना की जानकारी उसने अपने घर पर दी. आरोपियों ने उस पर इस बात के लिए दबाव डाला कि वह कुकर्म वाली घटना को किसी को न बताए. यदि मुकदमा दर्ज कराया तो उसके साथ मारपीट करेंगे.

पीड़ित के पिता बोले- तीन दिन की जमात में गया था

पीड़ित किशोर के पिता का कहना है कि उसका बेटा तीन दिन की जमात में गया था. गांव के दो किशोर भी जमात में गए हुए थे. मस्जिद में रात को उसके बेटे को नींद की गोली देकर उसे नशे में कर दिया और कुकर्म कर दिया. इस घटना की उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने मस्जिद में जाकर जिम्मेदार लोगों से बातचीत कर विरोध जताया.

पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बागपत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच करते हुए पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है. दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजनीतिक', BJP ने भी बोला हमला
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजनीतिक', BJP ने भी बोला हमला
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
नागजिला' में हुई विलेन की एंट्री, कार्तिक आर्यन के सामने 56 साल ये एक्टर आएगा नजर
'नागजिला' में हुई विलेन की एंट्री, कार्तिक आर्यन के सामने 56 साल ये एक्टर आएगा नजर

वीडियोज

PM Modi Somnath Visit : पीएम मोदी के हाथ में त्रिशूल थामते ही लगे हर-हर महादेव के नारे
PM Modi Somnath Visit : पीएम मोदी बोले जिन्होंने सोमनाथ को लूटना चाहा उनका इतिहास तक धफ्न हो गया
PM Modi Somnath Visit : गर्व से लहरा रही सनातन की पताका, चारो ओर गूंजा स्वाभिमान का शंखनाद
Budget 2026: समंदर के रास्ते India की आर्थिक महाशक्ति बनने की तैयारी | Paisa Live
PM Modi Somnath Visit : डमरू के बाद ढोल बजाने और 108 घोड़ों की शौर्य यात्रा को देख दंग रह गए लोग

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजनीतिक', BJP ने भी बोला हमला
इटावा: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'उनका मंदिर राजनीतिक', BJP ने भी बोला हमला
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
ICC ने अब तक नहीं दिया बांग्लादेश को जवाब, बौखलाया BCB; जानें पूरे मामले का क्या है ताजा अपडेट
नागजिला' में हुई विलेन की एंट्री, कार्तिक आर्यन के सामने 56 साल ये एक्टर आएगा नजर
'नागजिला' में हुई विलेन की एंट्री, कार्तिक आर्यन के सामने 56 साल ये एक्टर आएगा नजर
Weather Update: देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
Pakistan Terrorism: 'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
'पाकिस्तानी सेना मुझे देती है न्योता...', लश्कर के आतंकी ने खोली आसिम मुनीर की पोल
सैलरी से पीएफ कटता है तो आपके पास भी है 7 लाख तक का बीमा, जानें कैसे मिलता है फायदा?
सैलरी से पीएफ कटता है तो आपके पास भी है 7 लाख तक का बीमा, जानें कैसे मिलता है फायदा?
Video: जब प्रेमानंद बाबा से मिलने पहुंचा डोरेमॉन, खिलखिला उठे महाराज; वीडियो वायरल
जब प्रेमानंद बाबा से मिलने पहुंचा डोरेमॉन, खिलखिला उठे महाराज; वीडियो वायरल
Embed widget