एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में बच्चे की मौत के बाद मदरसे पर लगा ताला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने लिया ये एक्शन

Baghpat News: बागपत में मदरसे में बेड के अंदर बच्चे की मौत के मामले में दारुल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे को बंद कर दिया गया है. वहीं मदरसे में पढ़ने वाली सभी लड़कियां अपने घर को लौट गईं हैं.

यूपी के बागपत में टांडा गांव में रमाला मार्ग पर दारुल उलम मुजफरिया लील बनात मदरसे में 11 महीने के बच्चे की मौत के बाद मदरसे को बंद कर दिया गया है. मदरसे में पढ़ने वाली सभी लड़कियां अपने घर को वापस चली गईं है, जिसके बाद मदरसे में सन्नाटा पसर गया है. इस घटना के बाद सभी लड़कियां बेहद डरी हुई थी. 

छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में दारुल उलम मुजफरिया लील बनात मदरसा में मुफ्ती शहजाद ने एक किशोरी की पिटाई कर दी थी और उसका मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया था क्योंकि वह मदरसे में रहते हुए चोरी छिपे मोबाइल से किसी लड़के से बातचीत करती थी. 

गुस्साई लड़की ने बच्चे को लपेटकर बेड में छुपा दिया था

मोबाइल छीनने के बाद इसी बात से नाराज लड़की ने मुफ्ती के 11 महीने के बेटे को कपड़ों में लपेटकर बेड़ के अंदर छिपा दिया था, जिससे बच्चे की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद मुफ्ती ने किशोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

उधर, यह मदरसा मान्यता के बिना संचालित हो रहा था और इस घटना के बाद मदरसे में पढ़ने वाली सभी लड़कियां बेहद डरी हुई थी, जिसके कारण वे मदरसा छोड़ कर अपने घरों को लौट गई, जिसके बाद मदरसे को बंद कर दिया गया है. लड़कियों के जाने के बाद मदरसे में सन्नाटा पसर गया है. मुफ्ती शहजाद का कहना है कि इस घटना के बाद मदरसे को बंद करते हुए लड़कियों को उनके घरों को भेज दिया गया है. 

बच्चे की मौत के बाद 131 मदरसों को नोटिस जारी 

टांडा गांव के मदरसे में बच्चे की मौत के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश तिवारी की ओर से जनपद के 131 मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को नोटिस जारी किए गए है और उनके वित्तीय खाता बैंक डिटेल आदि तलब किए हैं. 

जिनमें मदरसा संचालकों को मदरसे के नवीनीकरण संबंधी पत्रावली, मान्यता संबंधी पत्रालेख, सोसायटी संबंधी रिकार्ड, वित्तीय खाता बैंक डिटेल, अध्यापकों के नाम, छात्र-छात्राओं का ब्यौरा आदि देना होगा. इससे बाद मदरसे के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद पर मायावती का एक्शन, BJP की पहली प्रतिक्रिया, राष्ट्रीय मंत्री बोले- बहन जी...
आकाश आनंद पर मायावती का एक्शन, BJP की पहली प्रतिक्रिया, राष्ट्रीय मंत्री बोले- बहन जी...
एक तीर, दो निशाने! पहले ससुर हटे, अब मायावती ने आकाश आनंद को लगाया किनारे
एक तीर, दो निशाने! पहले ससुर हटे, अब मायावती ने आकाश आनंद को लगाया किनारे
मायावती ने आकाश आनंद को BSP से किया बेदखल! ससुर के संन्यास से भी नहीं मिली राहत
मायावती ने आकाश आनंद को BSP से किया बेदखल! ससुर के संन्यास से भी नहीं मिली राहत
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, आज पूर्वांचल के 25 जिलों में बूंदाबांदी
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, आज पूर्वांचल के 25 जिलों में बूंदाबांदी

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
ईरान से जल्द जंग खत्म होने वाली बात झूठी? व्हाइट हाउस की चेतावनी को इग्नोर कर रहे ट्रंप
ईरान से जल्द जंग खत्म होने वाली बात झूठी? व्हाइट हाउस की चेतावनी को इग्नोर कर रहे ट्रंप
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget