आगरा, भाषा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा-जयपुर हाईवे पर महुअर पुल पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।
मलपुरा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि इस हादसे में सरिता तथा पुनीत की मौके पर मौत हो गयी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम तथा घायलों को इलाज के लिए एसएन अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी सुधाकर अपने परिवार के साथ कार से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। थाना मलपुरा क्षेत्र के महुअर पल पर मंगलवार सुबह पांच बजे चालक को नींद आ गयी। इससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गयी।