Udham Singh Nagar News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को एक बाइक सवार ने उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में टक्कर मार दी. बाइक सवार की टक्कर से कांवड़िया घायल हो गया जबकि कांवड़ खंडित हो गई. घटना के बाद से आक्रोशित कांवड़िया ने एनएच 74 को दोनों तरफ से जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास करने लगें. कई घंटे के मन मनोबल के बाद कांवड़िया मान गए और मांग कर पूरी होने पर उन्होंने जाम खोलकर आगे की तरफ बढ़ गए. एनएच का जाम खुलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास कांवड़ियों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में पीलीभीत जनपद के गाबिया के रहने वाले उत्तम भोले घायल हो गए, घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया. वहीं बाइक की टक्कर के कारण कांवड़ खंडित हो गई थी. इस घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने एनएच 74 को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह, प्रशिक्षुक आईपीएस निशा यादव और कोतवाल धीरेन्द्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांवड़ियों ने जाम खोल दिया.

पुलिस ने बाइक सवार को किया गिरफ्तार, जब्त की बाइकएसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों का एक जत्था एनएच 74 का टोल प्लाजा से शहर की तरफ बढ़ रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी, इस टक्कर में एक कांवड़िया घायल हो गया था. उसको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं बाइक सवार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के जत्थों से बातचीत के बाद हाईवे को खोल दिया गया है.

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे भोले ने बताया कि आज सुबह जब हम हरिद्वार से गंगाजल लेकर किच्छा में प्रवेश करने वाले थे, तभी एक बाइक सवार ने हमारे एक भोले को टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से भोले को चोट लग गई, जबकि उनकी कांवड़ भी खंडित हो गई. इसके बाद से हमने एनएच को जाम कर दिया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से आश्वासन के बाद हमने जाम खोल लिया है. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की तरफ से कांवड़ियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई, जबकि उत्तराखंड में कांवड़ियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. इसके कारण ही कांवरियों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने हर जिले और तहसील के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, शिवपाल यादव की मांग भी पूरी