नोएडा, एबीपी गंगा। दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के दो और मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित मां-बेटे हैं। दोनों लीनकॉन ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी सेक्टर 93 नोएडा में रहते हैं। मां की उम्र 55 साल और बेटे की 25 साल बताई जा रही है। दोनों मामले नोएडा को सीजफायर कम्पनी से सम्बंधित बताए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद सोसायटी को 5 अप्रैल तक शाम 5 बजे तक सील कर दिया गया है। अब अगले दो दिनों तक पूरी सोसायटी को सैनिटाइज किया जाएगा। इस दौरान ना तो सोसायटी में किसी को आने और ना सोसाइटी से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि प्रशासन के अधिकारी संबंधित हाउसिंग सोसाइटी पर अपनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।

नोएडा में कोरोना के 50 मामले बतादें कि नोएडा में अब तक कोरोना वायरस के 50 मामले सामने आ चुके हैं। 8 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 42 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

यूपी में 170 से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 34 नये मामले सामने आये हैं। केजीएमयू ने रिपोर्ट जारी करते हुये इसकी पुष्टि की। इनमें लखनऊ (12) कानपुर से 6, आगरा(8), आजमगढ़ (4), प्रतापगढ़ (1), हरदोई (2), शाहजहांपुर के दो मरीज हैं। इनमें ज्यादातर तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे हैं। यूपी में अब मरीजों की संख्या 170 से ज्यादा हो गयी है।