गोरखपुर. हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के कटसहरा गांव में लापता दो बच्चों का अभी तक सुराग नहीं लगा है. देर रात तक पुलिस लापता बच्‍चों की गांव और आसपास के खेत में तलाश करती रही, लेकिन मासूमों का पता नहीं चला. एसएसपी ने लापता बच्‍चों को खोजने वालों को 25 हजार रुपए का पुरस्‍कार देने की घोषणा की है.

बता दें कि कटसहरा गांव के रहने वाले इंद्र बहादुर के दो बच्चे सुंदरी (10 वर्ष) और लवकुश (5 वर्ष) मंगलवार की दोपहर अचानक गायब हो गए थे. काफी देर तक बच्चों के घर न आने से परेशान परिजन उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला. आखिर में परिजनों ने मंगलवार शाम थाने पर पहुंचकर बच्‍चों के लापता होने की सूचना दी. दो मासूम बच्‍चों के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई.

एसडीआरएफ भी तलाश कर रहीएसएसपी दिनेश कुमार, एसपी दक्षिणी एके सिंह समेत तमाम आलाधिकारियों ने गांव पहुंचकर बच्‍चों की तलाश कराई, लेकिन बच्‍चों का कहीं सुराग नहीं लगा. बच्चों को गली-मोहल्ले, घर सहित तालाब-नाला में तलाश के लिए पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है.

25 हजार का मिलेगा इनामएसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चों की मां 6 महीने पहले मायके चली गई है. उसी के द्वारा बच्चों को बहला-फुसलाकर या किसी रिश्तेदार के द्वारा बच्चों को ले जाने की बात कही जा रही है.  मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है. बच्चों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपए का पुरस्‍कार दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

UP Unlock: नाइट कर्फ्यू में मिलेगी और ढील, खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट, जानें- क्या रहेंगी शर्तें

गाजियाबाद बुजुर्ग पिटाई प्रकरण: बेटे ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कही ये बात