बलिया, भाषा। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पानी भरे ईंट भट्ठे में डूबने के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान निरहू और लखन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव का महेश बंसफोर रेवती थाना क्षेत्र के नारायण गढ़ में मनोज सिंह के ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहता था। बुधवार दोपहर बाद उनके दो पोते निरहू(10) और लखन(5) खेलते-खेलते ईंट भट्ठे के पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। जब तक दोनों को बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।