टीवी एक्ट्रेस अदा खान का कहना है कि 'जस्ट फ्रेंड्स' शब्द का इस्तेमाल आजकल आमतौर पर सब लोग करते हैं। लोग अकसर अपने किसी परिचित तक के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। कमांडो फ्रेंचाइजी में उनके सह-कलाकार विद्युत जामवाल को एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि क्या वह और अभिनेत्री 'जस्ट फ्रेंड्स' हैं? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा था, "'जस्ट फ्रेंड्स', बिल्कुल भी नहीं..हम साहसी, दयालु, सहज, केंद्रित, आभारी, खुली विचारधारा के, विनयशील, समझदार, चीजों को साझा करने वाले, शिक्षित, खुश मिजाज, शांत, परिपूर्ण और बेस्ट फ्रेंड्स हैं..मैं आपके लिए अदा जैसे किसी इंसान की दुआ करता हूं।"
अदा खान ने विद्युत जामवाल के 'नॉट जस्ट फ्रेंड्स' कमेंट पर दी अपनी प्रतिक्रिया
एजेंसी | 13 May 2020 03:12 PM (IST)
टीवी एक्ट्रेस अदा खान का कहना है कि 'जस्ट फ्रेंड्स' शब्द का इस्तेमाल आजकल आमतौर पर सब लोग करते हैं। लोग अकसर अपने किसी जानने वाले तक के लिए भी इस शब्द का इस्तेमाल कर लेते हैं
