एक्सप्लोरर

द्वापर युग के गवाह बनेंगे पर्यटक, योगी सरकार विश्व धरोहर दिवस पर बागपत से शुरू कर रही पहली 'हेरिटेज ट्रेल'

श्रीकृष्ण द्वारा मांगे गए पांच गांवों में से एक गांव वर्तमान बागपत जिले के बरनावा क्षेत्र में माना जाता है. यही कारण है कि यह क्षेत्र पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है

UP News: ‘श्री कृष्ण की लीला और पांडवों के पराक्रम’ की कहानी आप सभी ने सुनी होगी. अब इसकी अमिट छाप भी देख सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देश दुनिया के लिए विश्व धरोहर दिवस पर 18 अप्रैल को बागपत से हेरिटेज ट्रेल शुरू की जा रही है. यहां द्वापर युग के ऐतिहासिक स्थलों से देश-विदेश के पर्यटक परिचित हो सकेंगे. इसके अंतर्गत बरनावा, सिनौली, लाक्षागृह से लेकर प्राचीन धार्मिक स्थलों तक ऐतिहासिक श्रृंखला जोड़ी जा रही है. इसकी एक और खास बात है कि युवाओं को यहां गाइड, गांवों को होमस्टे और स्थानीय व्यंजनों को योगी सरकार बढ़ावा भी देने जा रही है.

हेरिटेज ट्रेल के माध्यम से पर्यटक बरनावा स्थित लाक्षागृह और पांडवकाल की गुफाओं जैसे स्थलों का अवलोकन कर सकेंगे, जहां महाभारतकालीन इतिहास और उस दौरान के कई प्रसंगों की अमिट छाप देखी जा सकेगी. यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटक 4000 वर्ष पुरानी सभ्यता के बारे में जान सकेंगे और इतिहास के अनदेखे पहलुओं को देखकर अभिभूत होंगे.

महाभारत से जुड़ा है बागपत का गौरवशाली संबंध
बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मांगे गए पांच गांवों में से एक गांव वर्तमान बागपत जिले के बरनावा क्षेत्र में माना जाता है. यही कारण है कि यह क्षेत्र पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है तथा इसे हेरिटेज ट्रेल का प्रमुख केंद्र बनाया गया है.
हेरिटेज ट्रेल में बरनावा का लाक्षागृह, सिनौली पुरातात्विक स्थल, खंडवारी के प्राचीन अवशेष, पुरा महादेव मंदिर, जोहड़ी मंदिर परिसर, बरौत का ऐतिहासिक क्षेत्र, त्रिलोक तीर्थ धाम तथा यमुना तट के प्राचीन अवशेषों को शामिल किया गया है. बागपत के सिनौली में प्राचीन रथ, तलवार और ढाल मिले हैं, जिनका विशेष पौराणिक महत्व है.

युवाओं को मिलेगा रोजगार, गांवों में विकसित होंगे होमस्टे
हेरिटेज ट्रेल के तहत स्थानीय युवाओं को पर्यटन गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा. साथ ही गांवों में होमस्टे विकसित कर स्थानीय भोजन, लोक संस्कृति और पारंपरिक आतिथ्य को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

पारंपरिक कलाओं को मिलेगा मंच
इस पहल के अंतर्गत पॉटरी, पीतरा ड्यूरा, ब्लॉक प्रिंटिंग, इत्र निर्माण सहित पारंपरिक एवं लुप्तप्राय कलाओं की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. इससे स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण भी होगा.

विरासत बनेगी नई पहचान
बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि हेरिटेज ट्रेल के माध्यम से बागपत को एक ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकेगा. हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के जरिए जिले की विरासत को नई पहचान दी जाएगी तथा लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना मजबूत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में 'लव जिहाद' का मामला! छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का युवक पर आरोप
मुरादाबाद में 'लव जिहाद' का मामला! छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का युवक पर आरोप
सऊदी में प्रयागराज के आकाश की हत्या, बांग्लादेशी युवक से हुआ था विवाद; परिवार में मचा कोहराम
सऊदी में प्रयागराज के आकाश की हत्या, बांग्लादेशी युवक से हुआ था विवाद; परिवार में मचा कोहराम
हरदोई: प्रेमी की शादी तय होने पर भड़की शादीशुदा प्रेमिका, ब्लेड से काट डाला प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
हरदोई: प्रेमी की शादी तय होने पर भड़की शादीशुदा प्रेमिका, ब्लेड से काट डाला युवक का प्राइवेट पार्ट
सपा के PDA फॉर्मूले की काट बनेगा योगी कैबिनेट विस्तार? दलित-पिछड़ा समीकरण साधने उतरी BJP
सपा के PDA फॉर्मूले की काट बनेगा योगी कैबिनेट विस्तार? दलित-पिछड़ा समीकरण साधने उतरी BJP
Advertisement

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
सपा के PDA फॉर्मूले की काट बनेगा योगी कैबिनेट विस्तार? दलित-पिछड़ा समीकरण साधने उतरी BJP
सपा के PDA फॉर्मूले की काट बनेगा योगी कैबिनेट विस्तार? दलित-पिछड़ा समीकरण साधने उतरी BJP
'ममता बनर्जी न तो भगवान हैं और न ही कानून', बंगाल सरकार में मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC चीफ पर कसा तंज
'ममता बनर्जी न तो भगवान हैं और न ही कानून', बंगाल सरकार में मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC चीफ पर कसा तंज
IPL Orange & Purple Cap: ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
Sonam Kapoor Son Name: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या होता है मतलब, शेयर की फुल फैमिली फोटो
सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या होता है मतलब, शेयर की फुल फैमिली फोटो
Train News: चलती ट्रेन से जरूरी सामान बाहर गिर जाए तो क्या करें? रेलवे ऐसे करेगा आपकी मदद, जानें लें नियम
चलती ट्रेन से जरूरी सामान बाहर गिर जाए तो क्या करें? रेलवे ऐसे करेगा आपकी मदद, जानें लें नियम
Thalapathy Vijay MLA Seats : दो जगहों से विधायक चुने गए थलपति विजय, क्या उन्हें मिलेगी डबल सैलरी; जानें नियम?
दो जगहों से विधायक चुने गए थलपति विजय, क्या उन्हें मिलेगी डबल सैलरी; जानें नियम?
AC का Filter कैसे करता है काम, जानें कितने दिन में करनी चाहिए इसकी सफाई?
AC का Filter कैसे करता है काम, जानें कितने दिन में करनी चाहिए इसकी सफाई?
Embed widget