1.
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव जारी। इस चरण में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8 पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान हो रहे है। अंतिम चरण के चुनाव में कुल 918 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
2.
उत्तर प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटों पर मतदान जारी।
3.
मध्य प्रदेश की देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, खरगौन, खंडवा, रतलाम और धार सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 2014 के चुनाव में बीजेपी जीती थी। बाद में रतलाम सीट उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से झटक ली।
4.
बिहार की नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट और जहानाबाद सीटों पर भी मतदान जारी। पिछली बार इनमें से सात सीट बीजेपी और एक सीट आरएलएसपी ने जीती थी। इस बार पाटलिपुत्र सीट से केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव का मुकाबला आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती से है।
5.
पंजाब की गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरुर, पटियाला और खडूर साहिब सीटों पर मतदान जारी है। पिछले चुनाव में आप और अकाली दल ने चार-चार, कांग्रेस ने तीन और बीजेपी ने दो सीटें जीती थी।
6.
पश्चिम बंगाल की मतदान वाली सभी नौ सीटें (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर) पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीती थीं।
7.
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला सीटों पर मतदान होगा। झारखंड की राजमहल, दुमका, गोड्डा सीट पर मतदान होगा। चंडीगढ़ सीट पर मतदान शुरु।
8.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार को केदारनाथ के दर्शन किए और केदरानाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ही पीएम ब्रदीनाथ के लिए रवाना होंगे। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिये चुनाव प्रचार करने के बाद पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे।
9.
अगली सरकार के गठन के मकसद से गठबंधन बनाने की कवायद में दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मिलने के बाद टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे। नायडू ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर ली है। और मायावती से भी मुलाकात हुई। नायडू तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से कई दौर की बैठकें पहले ही कर चुके हैं। नतीजों से पहले विपक्ष सारी संभावनाएं लेकर चल रहा है।
10.
पश्चिम बंगाल में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा और इनकी मतगणना लोकसभा चुनाव के साथ होगी। राज्य की पांच विधानसभा सीटों दार्जिलिंग, इस्लामपुर, कांडी, हबीबपुर (सुरक्षित) और भाटपाड़ा के विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये इस्तीफा दे दिया, जिससे ये सीटें खाली हो गयीं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के बांकुरा लोकसभा सीट पर एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान होगा। 12 मई को इससे पहले हुआ था मतदान।
