संसद परिसर में टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्रायन एलपीजी सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे. अखिलेश यादव ने उनका वीडियो शेयर किया और बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि 'सवाल- एलपीजी सिलेंडर में कितनी गैस होती है? उत्तर- कृपया स्पष्ट किया जाए कि ये प्रश्न युद्ध के पूर्व का वज़न पूछ रहा है या भाजपा सरकार द्वारा सिलेंडर में गैस घटाए जाने के बाद का? जब सिलेंडर मिल जाएगा तो तोल के बता देंगे नहीं तो थाली की जगह इस बार सिलेंडर बजाएंगे."

Continues below advertisement

सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं अखिलेश यादव

सपा चीफ अखिलेश यादव सिलेंडर की कमी को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि अगर सरकार ये कह रही है कि एलजीपी और पेट्रोल की कोई कमी नहीं हो तो फिर लोगों की लाइन क्यों लगी है?

बता दें कि यूपी में कई जगहों पर सिलेंडर को लेकर लोगों की लाइन देखी गई. कुछ जगहों पर लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिली.

हरदोई के यदुनंदन लाल के विवादित बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

टीएमसी सांसद का वीडियो समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने भी शेयर किया. एक्स पर पार्टी ने लिखा, "तृणमूल कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में रसोई गैस किल्लत पर प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया और अपनी टीशर्ट पर रसोई गैस सिलेंडर की तस्वीर चस्पा कर संकेतात्मक प्रदर्शन किया."

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें अपने घर पर दो मिट्टी के चूल्हे मंगवा लिए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में लोग खाना पकाने वाली गैस जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए कतारों में खड़े हैं.

नोएडा में हाई अलर्ट, गाड़ियों के लिए ये रास्ते बंद, कई रूट डायवर्ट, जानें- कैसे जाएंगे दिल्ली?