इन दिनों हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है और जो दिल में आया शेयर कर देता है। ऐसे में आजकल जब गलत जानकारी और तथ्यहीन समाचार तेजी से फैल रहे हैं, ऐसे में इन्टरनेट के जिम्मेदार उपयोगकर्ता होने के नाते हम सभी को पोस्ट डालते समय और ऑनलाइन शेयर करने में काफी सावधानी बरतने की जरुरत है। फर्जी खबरें हानिकारक होतीं हैं, हमें गलत जानकारी देती हैं, भरोसा तोड़ती है और समुदाय पर नकारात्मक प्रभाव डालती है, इससे बचने के लिए टिकटॉक ने हैशटैग मत कर फॉरवर्ड नाम से अपनी सार्वजनिक सेवा घोषणा (पीएसए) की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य डिजिटल कम्युनिटी के बीच गलत जानकारी पैदा करने और साझा करने को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
गलत जानकारी फैलाने से रोकने के लिए Tik Tok की हैशटैग 'मत कर फॉरवर्ड' नाम से नई पहल
एजेंसी | 04 May 2020 04:06 PM (IST)
आजकल जब गलत जानकारी और तथ्यहीन समाचार तेजी से फैल रहे हैं, ऐसे में इन्टरनेट के जिम्मेदार उपयोगकर्ता होने के नाते हम सभी को पोस्ट डालते समय और ऑनलाइन शेयर करने में काफी सावधानी बरतने की जरुरत है
