देहरादून, एबीपी गंगा। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन में बाघ का शव मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बाघ का शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। बाघ का शव वन कर्मियों को गश्त के दौरान मिला। माना जा रहा है कि आपसी संघर्ष के दौरान बाघ की मौत हो गई।

बाघ की उम्र 4 से 5 साल की बताई जा रही है। पार्क प्रशासन बाघ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बाघ की मौत किन कारणों की वजह से हुई। फिलहाल कॉर्बेट पार्क में आपसी संघर्ष में बाघों की मौतों का सिलसिला जारी है जिसे लेकर पार्क प्रशासन एक शोध भी कराने जा रहा है।