शामली, एबीपी गंगा। शामली जिले के कांधला इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। धमाके में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है जिनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। धमाके के वक्त सभी लोग फैक्ट्री में ही काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी भी फैक्ट्री के अंदर अन्य लोग भी फंसे हुए हैं। विस्फोट के बाद फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी।
मामला कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे का है। हाईवे पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी है। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद भी न तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ना ही फायर ब्रिगेड। स्थानीय लोगों ही रेस्क्यू के काम में जुटे रहे। काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
