बॉलीवुड सितारे फिल्मों में जितने बिंदास और खुली किताब की तरह दिखाई देते हैं उतना ही अपनी में स्टार्स पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रखना चाहते हैं। कुछ बॉलीवुड एक्टर कभी-कभी ऐसे सीक्रेट रखते हैं कि सालों तक किसी को भनक तक नहीं पड़ती। आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही 5 सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दुनिया से छुपकर शादी की और सालों तक किसी को भनक भी पड़ने नहीं दी। चलता।
यह भी पढ़ेंः
फिल्मों में आने से पहले Sunil Dutt के घर पर 1500 रुपये की नौकरी करते थे Shakti Kapoor, इस हादसे ने बदल कर रख दी पूरी जिंदगीबॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) और विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की शादी भी काफी विवादों में रही। उनकी शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां रेखा को अपनी बहू बनाने के लिए राजी नहीं थी। इसीलिए विनोद मेहरा और रेखा ने कोलकाता में किसी को बिना बताए शादी कर ली। शादी के बाद विनोद रेखा को एयरपोर्ट से सीधे अपने घर ले गए, लेकिन जब रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा (Kamla Mehra) का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पांव छूने चाहे तो कमला मेहरा ने उन्हें धक्का मार दिया। बेटे की लाख कोशिश के बाद भी विनोद मेहरा की मां ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया जिस वजह से दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया।
यह भी पढ़ेंः
Filmfare Glamour and Style Awards 2019 में दिखा बॉलीवुड हसीनाओं का जलवाइस लिस्ट में बॉलीवुड हसीना जूही चावला का नाम भी शामिल है। जूही लंबे समय तक पति जय मेहता को सिर्फ अपना एक अच्छा दोस्त बताती रहीं। कई सालों के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों पति-पत्नि हैं।
