नई दिल्ली, प्रीति अत्री। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' आज रिलीज हो रही है। वही प्रियंका उन चुनिंदा सुतारों में से एक है जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने काम की छाप छोड़ी है, प्रियंका ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की है, साथ ही प्रियंका अब एक ग्लोबल आइकॉन भी बन चुकी है, अपनी जिन्दगी में इतना सब हासिल करने के बाद भी प्रियंका हमेशा ही अपनी जड़ों से जुड़ी रही हैं।
साथ ही प्रियंका ने ये भी बताया कि, उनके अंदर एक और मिडिल क्लॉस वाली आदत है और वो ये है कि, वो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सेल आने का इंतजार करती हैं, ताकि वो पैसे बचा सके।
यह भी पढ़ेंः
Tik Tok पर वायरल हो रही है 'मधुबाला' की डुप्लीकेट, आप भी देख कर हो जाएंगे हैरानआपको बता दे कि, आज रिलीज होने वाली डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की कहानी असल जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म की कहानी दिल्ली की एक लड़की आयशा चौधरी की पर बेस्ड है। इस फिल्म में आयशा का किरदार जायरा वसीम निभा रही हैं। जो कि फिल्म में प्रिंयका और फरहान की बेटी बनी हैं और एक्टर रोहित सराफ फिल्म में उनके बेटे का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है, इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है और रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और खुद प्रियंका चोपड़ा ने मिलकर इसे प्रड्यूस किया है।
से देखने वाली बात होगी कि दर्शक अपनी देसी गर्ल का किस तरह से स्वागत करेंगे। 'द स्काई इज पिंक' पीसी की लगभग 3 साल बाद आने वाली पहली फिल्म है।
यह भी पढ़ेंः
रिलीज से पहले ही राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म 'सांड की आंख'