जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर के मसले को पाकिस्तान द्वारा उठाने के बयान का मामला तूल पकड़ गया है. यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पलटवार करते हुए कहा, " फारूक अब्दुल्ला जैसे लोगों ने ही जिंदगी भर कश्मीर का शोषण किया है. कश्मीरियों को दूसरे दर्ज का नागरिक बनाने की जिम्मेदारी फारूक अब्दुल्ला की है और उनको इस प्रकार का बयान नहीं देना चाहिए."
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आगे कहा कि ये भारत की विविधता का ही परिणाम है कि आज अक्ष्मिर देश की मुख्य धारा में आ गया है और कश्मीर के हर नागरिक को वो अधिकार मिले हैं जो भारत सरकार में शेष भारत को मिले हैं. इसलिए पूरी तरह से मोदी सरकार ने कश्मीर को जो वर्तमान स्थिति दी है उसी में कश्मीरियों का भला है.
यह भी पढ़ें: आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
POK में मोदी शासन के लिए आंदोलन
सुरेश खन्ना ने कहा कि आज कश्मीर के लोग सर्वाधिक खुश इसलिए हैं क्योंकि मोदी सरकार है. POK के लोग आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि उनको एक तरफ पाकिस्तान है और दूसरी तरफ मोदी शासन है. मोदी शासन में सब लोग खुशहाल हैं, लोग अपने कारोबार से लगे हैं और तरक्की कर रहे हैं, पूरा कश्मीर तरक्की कर रहा है.
उन्होंने कहा कि आज पूरे कश्मीर में इस बात की ख़ुशी की लहर है कि वहां के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़े हैं और उनको अपने विस्तार करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक इनकी हुकूमत रही तब तक कश्मीरियों को एक तरीके से दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने में सबसे बड़ी भूमिका इनकी ही रही.
क्या कहा था फारूक अब्दुल्ला ?
नेशनल कांफ्रेसं अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को बारामूला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में यह मुद्दा उठाता है कि कश्मीर पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है. इसी रुख के कारण दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर जाता है और दिल्ली पर दबाव बनता है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, तैयारियों की समीक्षा की
