सुल्तानपुर: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को सालाना बजट पास हो गया. महज तीन मिनट में 61 करोड़ का बजट पास कर दिया गया. इस दौरान विकास कार्यों जैसे बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई पर कोई चर्चा नहीं हुई, जिसे लेकर कुछ विरोधी सभासद नगर पालिका परिसर में ही धरने पर बैठ गए. धरने पर बैठे विरोधी सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भारी पुलिस बल नगर पालिका के बाहर और अंदर मौजूद रहा.

चर्चा न होने पर जताई नाराजगी बता दें कि, नगर पालिका परिषद की बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक हुई, जिसमें विकास कार्यों को लेकर करीब 61 करोड़ 40 लाख का सालाना बजट पास किया गया. महज 3 मिनट में ही बजट पास करने और विकास कार्यों जैसे बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसे मामलों पर चर्चा न होने से नाराज सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया और चेयरमैन बबिता जायसवाल पर जमकर आरोप लगाए.

धरने पर बैठ गए सभासद हंगामा बढ़ता देख चेयरमैन बबिता जायसवाल और ईओ श्यामेन्द्र मोहन बैठक से चलते बने. इसी बात से नाराज विरोधी खेमे के 9 सभासद बाहर धरने पर बैठ गए और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें:

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आमरण अनशन पर हैं महंत परमहंस दास, अब हो सकती है गिरफ्तारी

नोएडा: ऑनलाइन लूडो में लड़के से हुई 17 साल की लड़की की दोस्ती, पहुंची गुजरात, पुलिस ने ऐसे लगाया पता