UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जाब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुंडाखेड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
गाने सुनते-सुनते चंपी कर रही महिला टीचर
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्लासरूम में पढ़ाई की जगह कुछ और ही माहौल बना हुआ है. स्कूल की महिला टीचर बच्चों को पढ़ाने के बजाय आराम से बैठकर पुराने क्लासिकलगानों का मजा ले रही हैं और चंपी कर रही हैं.
बच्चेभीपढ़ाईकरनेकेबजायगानोंकाआनंदलेरहेहैं. स्पीकरपरपुरानेहिंदीगानेबजरहेहैंऔरक्लासमेंपढ़ाईकाकोईमाहौलदिखाईनहींदेरहा. सरकारीस्कूलकीइसलापरवाहीनेलोगोंकोगुस्सेमेंलादियाहै. वीडियोवायरलहोतेहीलोगसोशलमीडियापरशिक्षाविभागऔरस्कूलप्रबंधनकीकड़ीआलोचनाकररहेहैं.
वीडियो देखकर अभिवाहकों का फूटा गुस्सा
लोगों का कहना है कि जहां बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी होती है, वहां ऐसे हालात होना शर्मनाक है. ग्रामीणों और अभिभावकों का भी कहना है कि स्कूलों में बच्चों को शिक्षा देने के लिए अध्यापकों की नियुक्ति की जाती है, लेकिन अगर वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, तो यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है. अगर वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित टीचर पर कार्रवाई की जा सकती है.
ये भी पढ़ें-
Video: इतना भयंकर एक्सीडेंट आजतक नहीं देखा होगा! गुजरात में पुलिसवाले के बेटे ने कार से दो को कुचला
