बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में होली की धूम अभी से नजर आने लगी है. जिला मुख्यालय सहित गांव-गांव होल्यारों की टोलियां ढोलक की थाप पर दिन भर अबीर-गुलाल के बीच होली के गीत प्रस्तुत कर रही हैं. महिलाएं भी टोलियों में घर-घर जाकर होली के गीत गा रही हैं. जिला मुख्यालय में बागनाथ मंदिर में महिलाओं की होली आयोजित की गई. जिसमें महिलाएं जमकर थिरकीं और स्वांग भी रचे गए. उधर, होल्यारों ने बागनाथ मंदिर, चौक बाजार, कत्यूर बाजार, नुमाइशखेत मैदान समेत तमाम स्थानों पर होली का आयोजन किया.
कोरोना गाइडलाइन्स का रखा जा रहा है ध्यान होली पर्व अपने पूरे शबाब पर है. हर तरफ लोग होली की मस्ती में रम गए हैं तो वहीं कोविड गाइडलाइन्स का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है. बागनाथ धाम मंदिर में महिलाओं की होली का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. होली के गीतों पर महिलाएं और बच्चे जमकर नृत्य कर रहे हैं. होली की महफिल में गायन का भी अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें:
