Chandrayaan 3 Moon Landing: भारत चांद पर इतिहास रचने जा रहा है. 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर ISRO लैंडर मॉड्यूल को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेगा, जिस पर देश और दुनिया की नजरें टिकी हुई है. चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देश भर में पूजा और प्रार्थनाएं की जा रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी चंद्रयान 3 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस देश की तरक्की में हिन्दू हो या मुसलमान सभी का हाथ रहा है. इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का भी जिक्र किया. 

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि इस देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम सभी का हाथ है. हिन्दुस्तान में रहने वाले जो भी लोग है वो सब चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि इस देश में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहे वो भी देश के जाने-माने वैज्ञानिक थे, जिनकी देखरेख में रहकर हिन्दुस्तान ने साइंस के क्षेत्र में बहुत तरक्की की हैं, उन्होंने कहा कि ये सब एपीजे अब्दुल कलाम की सोच है. चाहे सांइस हो या अर्थशास्त्र हो, इन सभी बातों में अगर देश की तरक्की होती है तो पूरे देश का भला होगा.

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआएं

भारत के चंद्रयान 3 मिशन की ओर पूरी दुनिया देख रही है. मिशन की सफलता के लिए देशभर में पूजा का दौर चल रहा है हर कोई इस एतिहासिक पल का गवाह बनना चाहता है. 23 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े छह बजे के बीच चंद्रयान 3 का लैंडर किसी भी वक्त चांद की सतह पर उतर सकते हैं. ये लैंडर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है ऐसे में चांद की सतह पर पहले वो खुद जगह खोजेगा और फिर लैंड करेगा. अगर ये लैंडिंग सफल हो जाती है तो रोवर चांद के कई रहस्यों से पर्दा उठा सकता है. जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी. 

Lok Sabha Election: यूपी में कांग्रेस के इस फैसले से लोकसभा चुनाव में बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, इन सीटों पर कर सकती है दावा!