एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: बीजेपी पर सपा विधायक का आरोप- सीसामऊ उपचुनाव बाधित करने की हो रही साजिश, शेयर किया वीडियो

Uttar Pradesh News: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने वीडियो में आरोप लगाया गया कि बीजेपी बड़े-बड़े प्रचार के बाद जब खुद को जीतते हुए नहीं देख रही तो वो लोकतंत्र का दमन करने पर अमादा हो गई है.

Uttar Pradesh Politics News: उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच जोरदार टक्कर चल रही है. जिसके कारण 9 सीटों पर यूपी चुनाव नहीं होने हैं और प्रचार भी थम चुका है साथ ही आगे पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है. बता दें कि मतदान बुधवार (20 नवंबर) को होगी लेकिन उससे पहले कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा विधायक ने पोलिंग बूथों को बाधित कर मतदाताओं के बोटिंग प्रतिशत को खराब करने का बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. सपा विधायक ने पोलिंग बूथ तक पहुंचने वाले आम रास्ते पर मतदाताओं के लिए गढ्ढा खोदने को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी लोकतंत्र का गढ्ढा खोद रही है और अपनी हार के चलते ऐसे काम कर रही है.

सपा विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

सपा के फायर ब्रांड विधायक अमिताभ बाजपेई अपनी तल्ख जुबान के लिए चर्चित है. उपचुनाव में भी अमिताभ ने बीजेपी पर कई तीखे हमले किए थे लेकिन अब मतदान  को बचे महज एक दिन पहले सपा विधायक ने एक वीडियो वायरल किया जिसमें कुछ तस्वीर दिखाई जा रही है.

उस वीडियो में विधायक जी पूरे मामले की जानकारी देते हुए सुनाई दे रहे हैं. सपा विधायक ने वीडियो में यह आरोप लगाया गया है कि बीजेपी बड़े बड़े प्रचार के बाद जब खुद को जीतते हुए नहीं देख रही तो वो लोकतंत्र का दमन करने पर अमादा हो गई है और जीत न पाने के चलते अब बीजेपी गढ्ढा खोदने का काम  करने लगी है.

सपा विधायक का बीजेपी पर गंभीर आरोप

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि जीआईसी और जीजीआईसी पोलिंग पर मतदाताओं के वर्षों से जिस रास्ते से आने की व्यवस्था थी जिससे होकर मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचता था उसे बीजेपी के लोगों ने पुलिस की सहायता और जेसीबी की मदद से  रास्ते को खोद दिया है. बीजेपी का उद्देश्य है कि यहां का लगभग 27 हजार मतदाता जो इन 26 बूथों पर मतदान करते हैं उसे गड्ढा खोदकर ,सीमेंट के बड़े बड़े पाइप और मलबे का ढेर लगाकर बाधित कर दिया जाए.

शिकायत पर सपा विधायक मौके पर पहुंचे

इस पूरे मामले में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने खुद कार्यकताओं का वीडियो बनाया. शिकायत पर खुद सपा विधायक मौके पर पहुंचे और मुआयना किया वीडियो बनाया जिसके बाद विधायक ने चुनाव आयोग को भी इस मामले से अवगत कराया साथ ही बताया कि बीजेपी ने ये गढ्ढा मतदाताओं के आगे नहीं बल्कि लोकतंत्र के सामने खोदा है और चुनाव आयोग से गुजारिश की है कि वो इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करें हालांकि सपा उपचुनाव में बीजेपी पर पहले से ही गंभीर आरोप लगा रही थी कि उनके कार्यकर्ताओं को सरकारी विभाग के अधिकारी परेशान कर रहे हैं अब मतदान के एक दिन पहले इस तरह का आरोप कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी के इन 14 जिलों में जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा, 1136 करोड़ रुपये खर्च करेगी योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक आकाश सक्सेना से जया प्रदा ने की मुलाकात, बढ़ी हलचल
BJP विधायक आकाश सक्सेना से जया प्रदा ने की मुलाकात, बढ़ी हलचल
महोबा: मीटर रीडरों का फूटा गुस्सा, MLA आवास का किया घेराव
महोबा: मीटर रीडरों का फूटा गुस्सा, MLA आवास का किया घेराव
मेडिकल इंटर्न को तोहफा, इन 10 प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
मेडिकल इंटर्न को तोहफा, इन 10 प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
यूपी पुलिस का खौफ! हत्याकांड के आरोपियों ने किया सरेंडर
यूपी पुलिस का खौफ! हत्याकांड के आरोपियों ने किया सरेंडर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget