उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच एक दूसरे पर हमले तेज होते जा रहे हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है. इस वीडियो में बीजेपी विधायक भूपेश चौबे उठक-बैठक करते हुए नज़र आ रहे हैं. सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश की जनता फिर भाजपाईयों से फिर यही करवाने वाली है. 

Continues below advertisement

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने एक वीडियो को भी शेयर किया है. इस वीडियो में सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक भूपेश चौबे भरे मंच से लोगों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करते दिख रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी. 

अखिलेश यादव ने कसा तंज

इस वीडियो को शेयर कर सपा मुखिया ने दावा किया कि आगामी चुनाव को लेकर भी बीजेपी के नेता अपने कुकर्मों की वजह से डर रहे हैं क्योंकि जनता उनसे इसी तरह उठक-बैठक कराने वाली है. अखिलेश यादव ने लिखा- 'उप्र की जनता भाजपाइयों से जो करवानेवाली है उसका रिहर्सल ये नेतागण कर रहे हैं. ‘भाजपाई’ उठा-बैठक का अभ्यास कर रहे हैं क्योंकि अपने कुकर्मों की वजह से डर रहे हैं!' 

Continues below advertisement

दरअसल अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया वो 2022 के विधानसभा चुनाव का है जब भूपेश चौबे ने नाराज़ कार्यकर्ताओं और जनता को मनाने के लिए मंच से ही उठक-बैठक लगाकर हाथ जोड़ते हुए माफी मांगी थी. इसी दौरान उनके समर्थक ने रोकते हुए उन्हें कुर्सी पर बिठा दिया है. भूपेश चौबे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. 

बता दें कि जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है सपा और बीजेपी के बीच हमले तेज होते जा रहे हैं. अखिलेश यादव भी बीजेपी पर हमले करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. सपा मुखिया राम मंदिर में चंदा चोरी से लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमले कर रहे हैं.  

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट