एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: भूखे मासूम बच्चों को लेकर दर दर की ठोकरें खा रही महिला, पति ने दूसरी शादी कर घर से निकाला

UP News: पीड़ित महिला 14 मार्च से ही घर से बाहर रह रही है और अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ भूखे पेट धरना दे रही है. महिला का कहना है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे न्याय मिले.

Uttar Pradesh News: यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) में पति ने दूसरी शादी कर ली तो ससुराल में धरने पर बैठ पहली पत्नी न्याय मांग रही है. पीड़ित महिला की मानें तो 2013 में उसकी शादी हुयी थी. शादी के बाद दो जुड़वा बच्चे भी हैं. उसने बताया कि हमें पति, सास, ननद और ननदोई ने ससुराल के घर से निकलवा दिया है. 2019 से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है. 13 मार्च को पति की दूसरी शादी की जानकारी हुई तो हम ससुराल में अपना और अपने बच्चों का हक न्याय मांगने आये हैं. हम बगैर खाए पिए बच्चों के साथ बैठे हैं और जब तक न्याय नहीं मिल जाता हम यहीं रहेंगे.

महिला का कहना है कि पति और ससुराल वालों ने दो बच्चों के साथ घर से बेघर कर दिया था. पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था और कहा कि मायके चली जाओ और वहीं रहना तुम्हारा खर्चा पानी वहीं भेजेंगे. शादी की बात पता चलने पर पीड़ित महिला अपने ससुराल मानपुर गांव पहुंची तो उसको धमकी देते हुए घर वालों ने धकेल कर बाहर निकाल दिया. पीड़ित महिला अपने ससुराल में घर के बाहर धरने पर बैठ गयी, जिसके बाद घरवाले पति और नवविवाहिता को घर के अन्दर बन्द करके फरार हो गए .

महिला कर रही न्याय की मांग
बता दें कि पीड़ित महिला 14 मार्च से ही घर से बाहर रह रही है और अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ भूखे पेट धरना दे रही है. महिला का कहना है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे न्याय मिले. यही गुहार लगाकर अपने घर के बाहर 2 दिनों से धरने पर बैठी है.

वहीं दो छोटे-छोटे बच्चों को अपने ही घर में रहने के लिए इंतजार है कि कब ताला खुलेगा और वे घर में जाएंगे. पड़ोस के लोग दो वक्त की रोटी के इंतजाम की बात कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर क्यों महिला को अपने घर से बाहर रहना पड़ रहा है. आखिर इस महिला को न्याय कब मिलेगा. पीड़ित महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है, हालांकि घर वाले घर छोड़कर फरार हैं.

पुलिस ने क्या बताया इसपर
सोनभद्र नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया की रीमा नाम की महिला अपने पति के घर धरने पर बैठी है. पत्नी को पता चला कि पति ने 13 मार्च को दूसरी शादी कर ली है. महिला अपने अधिकार के लिए धरने पर बैठी है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पति के खिलाफ कार्यवाही कर रही है. एक रिपोर्ट न्यायालय में भी भेजी जाएगी.

Umesh Pal Murder: 'जेल ट्रांसफर के बहाने पति के साथ कुछ भी कर सकती है यूपी पुलिस', अतीक के भाई की पत्नी का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanpur News: फर्जी डिग्री बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 सरगना गिरफ्तार, कई सेलिब्रिटी की मिलीं तस्वीरें
फर्जी डिग्री बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 सरगना गिरफ्तार, कई सेलिब्रिटी की मिलीं तस्वीरें
यूपी में कैसी है बीजेपी की स्थिति? विधानसभा चुनाव के 9 महीने पहले Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने कर दिया बड़ा दावा
यूपी में कैसी है बीजेपी की स्थिति? विधानसभा चुनाव के 9 महीने पहले Axis My India के प्रदीप गुप्ता ने कर दिया बड़ा दावा
सपा सांसद रामजी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी, लिखा- 'उम्रकैद भी भुगतने को तैयार'
सपा सांसद रामजी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी, लिखा- 'उम्रकैद भी भुगतने को तैयार'
उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा दोहरे तेवर, पहाड़ों पर ठिठुरन तो मैदानी इलाकों में झुलसा रही गर्मी
उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा दोहरे तेवर, पहाड़ों पर ठिठुरन तो मैदानी इलाकों में झुलसा रही गर्मी

वीडियोज

Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody
| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
PAK का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Heat Wave: हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Embed widget