एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सीएसआर के नाम पर इंडियन ऑयल ने किया लाखों रुपए का गोलमाल, ऐसे हुआ खुलासा

UP News: मजेदार बात यह है कि इंडियन ऑयल ने इन तालाबों की सफाई सितंबर महीने में होना अपने शिलापट्ट पर दर्शाया लेकिन सफाई पर आए खर्च को अंकित नहीं किया है. बाद में स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था.

Sonbhadra News: सोनभद्र (Sonbhadra) में सीएसआर के नाम पर भ्रष्टाचार करना कम्पनियों के लिए नई बात नही है. यहां बड़ी बात यह है कि पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने सीएसआर मद से तीन तालाबों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है.

जिले में केन्द्र और प्रदेश सरकार की विद्युत परियोजनाएं और एनसीएल समेत हिन्डाल्को और अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी कारपोरेट सोशल रिस्पांबिलिटी (सीएसआर) के तहत कार्य करती है. जिसमे कम्पनी और स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से बड़ा खेल खेला जाता है. अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के निर्देश पर इंडियन ऑयल ने भी इस वित्तीय वर्ष में कार्य कराया है जो कि विवादों में आ गया. 

अक्टूबर के आखिरी समय में लगा शिलापट्ट
एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र में इंडियन ऑयल द्वारा तीन तालाबों की सफाई का कार्य सीएसआर मद से सितंबर माह में कराया जाता है, लेकिन नगर पालिका के ईओ को कानों-कान खबर तक नहीं हुई और छठ पूजा पर नगर पालिका ने भी इन तालाबों की सफाई करा दी. यहां मजेदार बात यह है कि इंडियन ऑयल ने इन तालाबों की सफाई सितंबर महीने में होना अपने शिलापट्ट पर दर्शाया लेकिन सफाई पर आए खर्च को अंकित नहीं किया गया है. इतना ही नहीं कंपनी ने यह शिलापट्ट अक्टूबर महीने के आखिरी समय यानी छठ पूजा के बाद लगाया है. इस तरह इंडियन ऑयल द्वारा इन तीनों तालाबों पर सफाई कराने का शिलापट्ट लगाकर लाखों रुपये का गोलमाल किया गया.

नगर पालिका सोनभद्र के परिक्षेत्र में स्थित इन तीनो तालाबों पर जब इंडियन ऑयल शिलापट्ट लगा रहा था, तब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. मजदूरों के कहना था कि एक व्यक्ति ने उन्हें यह कार्य करने को कहा है जिसका वह नाम नहीं जानते है. नगर पालिका परिषद के वार्ड 16 के निवासी सर्वेश तिवारी का कहना है कि छठ पूजा के बाद कुछ लोग जोगिया वीर तालाब पर आए और पंचमुखी हनुमान मन्दिर के बाहरी दीवार पर शिलापट्ट लगाने लगे तो हम लोगो ने पूछा तो मजदूरों का कहना था कि बढ़ौली चौराहा से लोगों ने भेजा है. उनके कहने पर यह कार्य किया जा रहा है.

अधिकारी ने दिया गोलमोल जवाब
इसी तरह इंडियन ऑयल ने रामसरोवर तालाब और दीप नगर तालाब पर भी शिलापट्ट लगाया है. वहीं सीएसआर का लाखों रुपये सफाई के खर्च करने और कार्य नहीं होने के सम्बंध में इंडीयन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारी शुभम सिंह ने गोलमोल जवाब यही रहा कि सफाई कराई गई है, जिसका शिलापट्ट बाद में लगाया गया है.

इस सम्बन्ध में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव का कहना था कि इंडियन ऑयल द्वारा जिन तालाबों की सफाई का काम सीएसआर के तहत कराया जाना दिखाया जा रहा है. उसके सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है क्योंकि इंडियन ऑयल ने नगर पालिका से कोई एनओसी नहीं लिया है. जबकि नगर पालिका द्वारा अक्टूबर माह में छठ पूजा के समय इन तालाबों की साफ-सफाई कराई गई है. ऐसे में इंडियन ऑयल ने सफाई कराई होती तो नगर पालिका क्यों कराती. वही इस सम्बंध में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि इंडियन ऑयल सीएसआर के द्वारा सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र में तीन तालाबों की सफाई कराना बताया जा रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'समय आने पर सबपर कार्रवाई होगी, हमारे पास तैयार हैं पेपर', जानिए क्यों दिया ये बयान?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Border 2: Varun Dhawan की Casting, Trolling और VFX पर खास बातचीत Nidhi Dutta के साथ
FII Selling के बीच 3 Stocks में Heavy Buying — Feb 2026 Market Volatility Explained | Paisa Live
Senior Living Homes बना Real Estate का Smartest Investment Option | Paisa Live
Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान
रवीना टंडन ने पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी', बोलीं- मैं कभी भी कम्फर्टेबल नहीं रही
रवीना टंडन ने पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी', बोलीं- मैं कभी भी कम्फर्टेबल नहीं रही
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
Pariksha Pe Charcha 2026: मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
Embed widget