एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं के गंभीर आरोप, कहा- टीचर्स कराती हैं मसाज व टॉयलेट साफ

UP News: बीएसए ने इस मामले पर कहा कि बच्चों ने रसोईया के बहकावे में आकर यह आरोप लगाया है. मौके पर जाकर जांच की गई तो आरोप निराधार पाए गए हैं, मसाज और पैर दबवाने जैसी कोई बात नहीं है.

Sonbhadra News: सोनभद्र के आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya) में छात्राओं से पैर मसाज और टॉयलेट साफ करने का मामला प्रकाश में आया है, छात्राओं ने 2 शिक्षकों पर पैर मसाज व टॉयलेट साफ कराने का आरोप लगाया है. शिक्षकों की इसी हरकत के चलते एक दर्जन से ज्यादा बच्चे विद्यालय छोड़ कर घर लौट चुके हैं. इस मामले के प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में शिक्षा विभाग जांचने की बात कह रहा है पर लोगों का आरोप है कि आए दिन सरकारी स्कूलों की दुर्दशा की खबर सामने आती है पर जांच के नाम पर सब ठंडे बस्ते में चला जाता है.

शिक्षिकाएं कराती हैं पैर मसाज

मामला जनपद सोनभद्र के नगवा ब्लाक अंतर्गत नंदना गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का बताया जा रहा है, जहां पर विद्यालय में कार्यरत 2 महिला शिक्षकों द्वारा कक्षा 7 व कक्षा 8 कक्षा की छात्राओं से पैर मसाज और शौचालय साफ करवाने का मामला प्रकाश में आया है. छात्राओं का कहना है कि आए दिन विद्यालय की 2 शिक्षिकाएं बच्चों से पैर मसाज और शौचालय साफ करने के लिए कहती थीं ऐसा न करने पर धमकाती और विद्यालय से बाहर करने की धमकी देती थीं, जिस वजह से कक्षा 6 और 7 के लगभग एक दर्जन छात्राएं अपने घर लौट गईं और अपने परिजनों को वहां की स्थिति बतायी. बच्चों संग ब्लॉक पहुंचे परिजनों ने बीडीओ व ब्लाक प्रमुख से मामले की शिकायत की. इसके बाद इन लोगों द्वारा शिक्षा विभाग को सूचित किया गया जहां आनन-फानन में शिक्षा विभाग के बीएसए ने जांच बैठाई.

बीडीओ ने नकारे आरोप

बच्चों का कहना है कि आवासीय विद्यालय कस्तूरबा में 2 शिक्षिकाएं हमेशा पैर दबाने के लिए कहती थीं और शौचालय साफ करने के लिए धमकाती थी ऐसा न करने पर विद्यालय से बाहर करने और खाना न देने की बात भी कही थी. वहीं बच्चों के परिजन का कहना है कि वह अपने बच्चों को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजती है लेकिन वहां शिक्षकों द्वारा ऐसी हरकत करने पर वह अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे जिसकी शिकायत बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से की थी. वहीं इस मामले को लेक जब बीएसए से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विद्यालय में रसोईया ने बच्चों को बहला फुसलाकर यह कहलवाया था. उन्होंने कहा कि रसोइया की कार्य प्रणाली को लेकर शिकायत मिली थी जिसकी जांच जारी है, ऐसे में रसोइये ने बच्चों को आगे कर छोटे-मोटे आरोप लगावाये थे, बाद में हमारे तीन एबीएसए द्वारा जांच की गई और यह आरोप निराधार निकले. वहां पर ऐसी कोई बात नहीं है.

ब्लॉक प्रमुख ने की कार्यवाही की मांग

वहीं ब्लॉक प्रमुख से शिकायत करने पहुंचीं बच्चियों की शिकायत सुनने के बाद ब्लॉक प्रमुख अलोक सिंह ने तत्काल आवासीय विद्यालय में पहुंचकर जांच की और संबंधित अधिकारियों को इस बाबत जानकारी देकर उचित कार्यवाही की मांग की. ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि इस तरह की बात क्षमा योग्य नहीं है. बच्चों के साथ इस तरह का बर्ताव अगर किया जाता है तो कार्यवाही होनी चाहिए.

बड़ी बात ये है कि जब बच्चे इसको लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो बीएसए इसे सिरे से क्यों नकार रहे हैं. वहीं अगर आरोप गलत हैं तो बच्चे अपने घर क्यों लौट गए और एक हफ्ते बाद भी बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे. बहरहाल शिक्षा विभाग के आला अधिकारी अपना तर्क रख रहे हैं, लेकिन बच्चे और परिजन इस पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का आरोप है कि आए दिन सरकारी स्कूलों की दुर्दशा की खबर सामने आती है पर जांच के नाम पर सब ठंडे बस्ते में चला जाता है.

यह भी पढ़ें:

Rampur by-election: कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खान ने दिया BJP को समर्थन, बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget