Sonbhadra News: भूत-प्रेत के चक्कर में दंपति पर पड़ोसियों का हमला, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
UP News: सोनभद्र के परसोई गांव के रोहिणीहवा टोला में भूत-प्रेत के अंधविश्वास में पड़ोसी ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

सोनभद्र में अंधविश्वास और भूत-प्रेत के चक्कर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में एक दंपति पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है. घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल खरवार को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, सोनभद्र के परसोई गांव के रोहिणीहवा टोला में भूत-प्रेत के अंधविश्वास में पड़ोसी ने दंपति पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति के गले पर वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पुलिस ने चोपन सीएचसी भिजवाया, जहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
तीन महिलाओं के साथ वारदात को दिया अंजाम
वहीं इस सनसनीखेज वारदात के पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया, पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल खरवार को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की बेटी के अनुसार, आरोपी ने तीन महिलाओं के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने कहा कि केस की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है.
भूत-प्रेत के चक्कर में की हत्या
वहीं इस घटना को लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर आकाश कुमार ने बताया कि भूत प्रेत के चक्कर मे मारपीट मे घायल एक व्यक्ति को पुलिस ले कर आयी है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि ओबरा थाना अंतर्गत ग्राम परसोंई में एक ही समाज के दो गुटों में मारपीट हुई है. इसमें रजवंती खरवार की मौत हो गई, जबकि उसके पति बाबूलाल खरवार घायल हैं. मृतका के शव के पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























