एक्सप्लोरर

धनवर्षा के लिए 'तिलिस्मी पूजा' वाली साजिश! 5-6 फीट की साफ-सुथरी आदिवासी लड़कियों ढूंढ रहा गिरोह, 2 गिरफ्तार

Sonbhadra News: पुलिस के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर एक तांत्रिक अनुष्ठान की तैयारी में थे, जिससे उनके मुताबिक धनवर्षा होनी थी. इसके लिए उन्हें कुछ विशेष प्रकार की लड़कियों की जरूरत थी,

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में तंत्र मंत्र का तांत्रिक अंधविश्वासी और आपराधिक साजिश का मामला सामने आया है. जहां तांत्रिक विद्या से पैसा की बारिश करने की तिलिस्मी पूजा के नाम पर एक गिरोह आदिवासी लड़कियों को निशाना बना रहा था. पूजा-पाठ की आड़ में चल रहे इस खतरनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश तब हुआ, जब इस पूरी प्रक्रिया का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

ये मामला सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र का है जहां इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक आरोपी लड़कियों को ले जाने की कीमत 10 लाख रुपये लगाता दिख रहा है और कहता है कि ये रुपये तब मिलेंगे जब लड़की के शरीर पर कोई टैटू ना हो. वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया है वो बेहद हैरान करने वाला है. 

तंत्र मंत्र के लिए आदिवासी लड़कियों को बनाया शिकार
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी कथित तौर पर एक तांत्रिक अनुष्ठान की तैयारी में थे, जिससे उनके मुताबिक धनवर्षा होनी थी. इसके लिए उन्हें कुछ ‘विशेष प्रकार’ की लड़कियों की जरूरत थी, जिनकी लंबाई 5 फीट 6 इंच हो और शरीर पर कोई गोदना (टैटू) न हो. ये लोग कई दिनों से इस तरह की लड़कियों की तलाश कर रहे थे और उन्हें लाने वालों को 10 लाख रुपये से अधिक मोटा इनाम देने का वादा भी कर रहे थे.

इस साजिश के पीछे अंधश्रद्धा और लालच का गहरा जाल बिछाया गया था. गिरोह गांव-गांव जाकर लोगों को तांत्रिक विधियों से पैसा कमाने के झूठे सपने दिखा रहा था. इसके लिए मासूम लड़कियों को बलि का पात्र बनाया जा रहा था. दोनों आरोपी किसी बड़े गिरोह की साजिश का हिस्सा हैं. तांत्रिक पूजा के नाम पर ये लोग समाज के भोले-भाले लोगों को गुमराह कर रहे थे. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश में जुट गई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास की आड़ में बेटियों की बलि व तांत्रिक पूजा की साजिश रची जा रही थी. ऐसी साजिशों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. इस मामले पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सतेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति एक महिला से पूजा एवं तंत्र मंत्र के कार्यों में धन लक्ष्मी बनाने हेतु एक लंबी व साफ सुथरा लड़की की व्यवस्था करने की बात कह रहा है. जिसे ये दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अवधेश कुमार के पास जाना है. एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.  

इनपुट- संतोष कुमार सोनी

यूपी में 19 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर, इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, जानें- आज का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल

वीडियोज

Trump हैं ACTING PRESIDENT of VENEZUELA ! इसके क्या है मायने? |ABPLIVE
Splitsvilla 16: बॉयफ्रेंड को किया था किस, क्या है उर्फी जावेद और निहारिका तिवारी की कंट्रोवर्सी?
Bollywood News: शाहिद कपूर की फिल्म ‘रोमियो’ से रणदीप हुड्डा का आखिरी वक्त पर एग्जिट
PAN, Aadhaar, Live Selfie: Crypto Trading का नया Rulebook | Paisa Live
Khabar Gawah Hai: BMC चुनाव का महासंग्राम... किसकी जीत किसकी हार? | BMC Elections 2026 | Ajit Pawar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
‘हक’ देखकर भावुक हुईं सामंथा, यामी गौतम की एक्टिंग को बताया शब्दों से परे
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Iran: ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
ईरान की लड़कियां किस उम्र में बन जाती हैं मां, जानें कितना है यहां का फर्टिलिटी रेट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
मुंबई नगर निगम के मेयर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इनका इंक्रीमेंट?
Embed widget