पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी जबरदस्त जीत की और बढ़ रही है. 293 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और बीजेपी 195 पर आगे चल रही है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का आंकड़ा 100 से नीचे है. इस बीच पार्टी के प्रदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
अपने एक्स पोस्ट में स्मृति ईरानी ने लिखा, "बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज...जय मां दुर्गा."
INDIA गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब- स्मृति ईरानी
बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ''पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने तथाकथित INDIA गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है. न कोई विचारधारा, न कोई नेतृत्व, और न ही कोई भरोसा है. यह सत्ता के लिए किया गया एक असफल प्रयोग मात्र है.''
बंगाल और असम में BJP की जीत पर स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, 'दशकों से चल रही गुंडागर्दी'
'राहुल गांधी गठबंधन के सहयोगियों को भी एकजुट नहीं रख सके'
उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को घेरते हुए लिखा, ''पूरे चुनाव के दौरान राहुल गांधी दिशा-निर्देश देने में असमर्थ रहे, न ही वे गठबंधन को एकजुट रख सके. सभी सहयोगी दल बिखर गए, फिर भी कोई ठोस रणनीति नहीं थी. बंगाल की जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार दिया है.
'इंडिया' गठबंधन का अंत तय है- स्मृति ईरानी
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी लिखा, ''यह जनादेश विकास, स्थिरता और हमारे महान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में जनता के भरोसे को दर्शाता है. यह महज जीत नहीं, बल्कि अवसरवादी गठबंधन और कमजोर नेतृत्व की करारी हार है. बंगाल ने रास्ता दिखा दिया है. इंडिया गठबंधन का अंत तय है.
पश्चिम बंगाल में 293 सीटों के रुझान
चुनाव आयोग के शाम 4 बजे तक आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (04 मई) को जारी मतगणना के रुझानों में 194 विधानसभा सीट पर बढ़त बना ली जबकि 4 सीट पर जीत हासिल हो चुकी है. वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 89 सीट पर आगे है और एक सीट पर जीत मिल चुकी है. कांग्रेस को 2, AJUP को 2, सीपीआई (एम) 1 और AISF को एक सीट पर बढ़त है. राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है.
बंगाल, असम के नतीजों के बाद अखिलेश यादव के करीबी ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस अंदरखाने...
