एक्सप्लोरर

Shravasti News: स्वास्थ्य केंद्र के बाहर तड़पती रही गर्भवती महिला, सड़क पर प्रसव के बाद ठेले पर पहुंचाया अस्पताल

UP News: इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला को एंबुलेंस से न ले जाकर ठेले के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया.

Uttar Pradesh News: यूपी के श्रावस्ती (Shravasti) में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां एक ANM सेंटर बंद होने के कारण गर्भवती महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. जब महिला उप स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) के सामने तड़प रही थी तो बगल में मौजूद सरकारी स्कूल की रसोइयों ने आकर महिला की मदद की और बच्चे का जन्म कराया. मामला मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) के कलकलवा उप स्वास्थ्य केंद्र का है जहां एएनएम की लापरवाही साफ नजर आई. यहां उप स्वास्थ्य केन्द्र कलकलवा में ताला लगा हुआ था तभी एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए पहुंची. महिला के घरवालों ने जब ANM से संपर्क साधना चाहा तो उसने आने से साफ इनकार कर दिया.

ठेले पर पहुंचाया गया अस्पताल
वहीं महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और वह सड़क पर ही तड़पने लगी. जब परिजनों ने गर्भवती महिला की हालत गंभीर देखी तो बगल के प्राथमिक विद्यालय में मौजूद रसोइयों ने आकर महिला के बच्चे का जन्म कराया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र सोनकर ने जब मामले का संज्ञान लिया और ANM को फोन किया तो उसने अस्पताल जाने से साफ मना कर दिया. इसके बाद डॉक्टर को दूसरी ANM को भेजना पड़ा. वहीं दूसरी ANM ने अस्पताल पहुंचकर महिला का इलाज तो जरूर किया लेकिन महिला को एंबुलेंस से न ले जाकर ठेले के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. अब डॉक्टर उस पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं.

मौके पर मौजूद रसोईया ने बताया कि, उनके साथ कोई था नहीं और वे ज्यादा सीरियस थीं. अस्पताल बंद था इसलिए आशा को फोन किया तो आशा का फोन स्विच ऑफ था, जिसके बाद कुछ महिलाओं ने अस्पताल के बाहर ही पल्ली तानी और उसकी बिटिया का जन्म सही सलामत हुआ. इसके बाद पुरानी एएनएम सुषमा आईं तो उसे अस्पताल लेकर जाया गया. अस्पताल बंद ही रहता है.

चिकित्सा अधिकारी ने क्या कहा
चिकित्सा अधिकारी मल्हीपुर डॉक्टर रविन्द्र सोनकर ने कहा कि, मेरे संज्ञान में नहीं था कि वो केन्द्र बंद है. मैंने तत्काल वहां पर तैनात कुमकुम वर्मा को फोन किया. उनके द्वारा वहां जाने से मना कर दिया गया जिसके बाद मैंने वहां पर मौजूद एएनएम सुषमा को तत्काल वहां पर भेजा. सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया गया है. कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है.

Gola By-Election: 'चुनाव जबरदस्ती नहीं, मतदाताओं के आशीर्वाद से जीता जाता है', सपा को CM योगी का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बीजापुर में एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़: बीजापुर में एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
Vladimir Putin Net Worth: पुतिन  के पास कितनी संपत्ति, गाड़ियां और घड़ियों के शौकीन, कैसा है उनका आलीशान महल?
पुतिन के पास कितनी संपत्ति, गाड़ियां और घड़ियों के शौकीन, कैसा है उनका आलीशान महल?
IND vs SA 2nd ODI: गायकवाड़ ने करियर का पहला शतक ठोक रचा इतिहास, सबसे तेज सेंचुरी के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा
गायकवाड़ ने करियर का पहला शतक ठोक रचा इतिहास, सबसे तेज सेंचुरी के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Advertisement

वीडियोज

Shri Kanha Stainless IPO 2025 Full Review | Price, Lot Size, Revenue, Profit & Listing | Paisa Live
Vidya Wires IPO 2025 Full Review | Price Band, Lot Size, Revenue, Profit & Listing Date | Paisa Live
Sameer Anjaan Interview: Bollywood’s Music Industry, Fan के अनुभव पर खास बातचीत
Single Papa Interview: . Fear से Friendship तक Modern Parenting का Real Transformation
Raipur News: रायपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने ली 3 लोगों की जान!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छत्तीसगढ़: बीजापुर में एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़: बीजापुर में एनकाउंटर में 5 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
Vladimir Putin Net Worth: पुतिन  के पास कितनी संपत्ति, गाड़ियां और घड़ियों के शौकीन, कैसा है उनका आलीशान महल?
पुतिन के पास कितनी संपत्ति, गाड़ियां और घड़ियों के शौकीन, कैसा है उनका आलीशान महल?
IND vs SA 2nd ODI: गायकवाड़ ने करियर का पहला शतक ठोक रचा इतिहास, सबसे तेज सेंचुरी के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा
गायकवाड़ ने करियर का पहला शतक ठोक रचा इतिहास, सबसे तेज सेंचुरी के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Year Ender 2025: बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
बाबा वेंगा के बाद कौन-कौन से बाबा दुनिया में हुए फेमस, जिनकी भविष्यवाणी निकलती हैं एकदम सही?
बाबा वेंगा के बाद कौन-कौन से बाबा दुनिया में हुए फेमस, जिनकी भविष्यवाणी निकलती हैं एकदम सही?
Video: लड़कियां कभी लड़कों को प्रपोज क्यों नहीं करतीं? सच का खुलासा करने वाली रील देखकर खौफ में आ जाएंगे आप
लड़कियां कभी लड़कों को प्रपोज क्यों नहीं करतीं? सच का खुलासा करने वाली रील देखकर खौफ में आ जाएंगे आप
Embed widget