एक्सप्लोरर

Shravasti: डॉक्टरों ने नवजात बच्चा गायब कर शव झाड़ियों में फेंका, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Shravasti Hospital: सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में आया है, लेकिन इसकी लिखित अभी कोई शिकायत नहीं मिली है. फिर भी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को हटा दिया गया है.

Shravasti News: श्रावस्ती (Shravasti) में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने आई एक गर्भवती महिला के नवजात शिशु को डॉक्टर ने गायब कर दिया और सरकारी डॉक्टर ने महिला को खून की कमी बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला के पेट में बच्चा ही नहीं है और इसका प्रसव हो चुका है. जब परिजनों को इस बात का पता चला तो सिरसिया के सरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापेमारी की और डॉक्टरों से सख्ती से पूछताछ की. जहां डॉक्टर ने बच्चे को झाड़ी में फेंकने की बात की. पुलिस ने बच्चे के शव को झाड़ियों से बरामद किया है लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं की, जिसके बाद गुस्साए परिजन और आम जनता ने सिरसिया हाईवे पर बीती रात  सड़क पर ही नवजात शिशु का शव रख कर धरना प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद प्रशासन के पसीने छूट गए.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला श्रावस्ती के थाना सिरसिया के गेहुवाभारी गांव का है, जहां पर प्रेम सागर की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई. तो प्रेम सागर अपनी पत्नी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लेकर आया, जहां पर सरकारी डॉक्टर पहले उसे अस्पताल में भर्ती करते हैं और फिर उससे एक मोटी रकम लेकर उसे सिरसिया के ही सिटी हॉस्पिटल में यानी एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एक इंजेक्शन लगाने भेज देते हैं, जहां पर महिला एक नवजात शिशु को जन्म देती है लेकिन प्राइवेट डॉक्टर उस बच्चे को गायब कर देते हैं. 

महिला को फिर एक बार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया भेज देते हैं जहां पर सरकारी डॉक्टर के द्वारा महिला की जांच करने के बाद उसे खून की कमी बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है, जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टर इस बात का खुलासा करते हैं कि उसका प्रसव हो चुका है और उसके पेट में कोई बच्चा नहीं है. इसके बाद प्रेम सागर पांडे और कई लोगों ने सीएचसी सिरसिया पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और पुलिस को सूचना देते हैं, जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ.

सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार का कहना है कि अभी मामला हमारे संज्ञान में आया है लेकिन इसकी लिखित अभी कोई शिकायत नहीं मिली है. फिर भी मामला संज्ञान में आते ही जो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को हटाकर एक जांच कमेटी बैठा दी है और जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें:-

Watch: 'राहुल गांधी असली गांधी भी नहीं, उन्हें अपने बाबा के बारे में ज्ञान नहीं', ब्रजेश पाठक का दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

Delhi Pollution: 'किस मौसम का मजा लें' | Priyanka Gandhi | abp  #shorts
Naxal News: 12 नक्सलियों के मारे जाने पर CM विष्णु देव का बयान !  | Chhatisgarh | abp #shorts
Putin India Visit: आज से दो दिवसियों दौरे पर रुस राष्ट्रपति पुतिन | abp #shorts
IPO Alert: Aequs Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Putin India Visit: क्या पुतिन का भारत दौरा बनेगा गेमचेंजर ? | Russia
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मदीनाह से हैदराबाद जा रहे विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
इतना सस्ता है रशियन रूबल.... डॉलर के मुकाबले भारत में कितनी है रूसी करेंसी की कीमत?
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा? प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट
कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा? प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
केक बना ‘बम’, मोमबत्ती जलते ही हुआ जोरदार धमाका, वायरल हुआ खतरनाक मजाक का वीडियो
केक बना ‘बम’, मोमबत्ती जलते ही हुआ जोरदार धमाका, वायरल हुआ खतरनाक मजाक का वीडियो
Embed widget