Shrawasti News: श्रावस्ती में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Shrawasti Crime News: बीजेपी युवा मोर्चा के नेता माता प्रसाद गुप्ता एक कार्यक्रम से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी कुछ हथियारबंद बदमाशों पर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

Shrawasti Murder: श्रावस्ती में बीती रात बीजेपी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई. ये हमला उस वक्त हुआ जब वो एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने जिला उपाध्यक्ष माता प्रसाद गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
घटना श्रावस्ती जनपद के थाना कोतवाली भिनगा के सेमरी चक पिहानी के जोतवा गांव की है. जहां पर भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष माता प्रसाद गुप्ता उर्फ करिया कोटेदार एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. कार्यक्रम के बाद जब वो वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ हथियारबंद लोगों ने उनपर हमला कर दिया. उन्होंने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. इस बीच बदमाश अधमरी हालत में उन्हें छोड़कर भाग गए.
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
खून में लथपथ जिला उपाध्यक्ष को जब लोगों ने देखा तो आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. बीजेपी नेता की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है. हमलावर कौन थे और उन्होंने ये हमला क्यों किया इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
एसपी प्राची सिंह ने इस वारदात पर जानकारी देते हुए कहा कि ये मामला संज्ञान में आया है. विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस जानलेवा हमले की जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- UP Politics: 2024 को लेकर मायावती ने बदली रणनीति, स्थानीय स्तर पर नए नेताओं को किया जाएगा तैयार, जानें-प्लान
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















