लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद आरोपी श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों की 10 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी 31 अक्टूबर को खत्म हो रही हैं. ऐसे में पुलिस आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़वाने के लिए कोर्ट में साक्ष्य पेश करेगी. वहीं, हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन दिन बाद क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया जा सकता है. 

Continues below advertisement

लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भेजा था. जिसके बाद फोरेंसिक विभाग विशेषज्ञ और वैज्ञानिकों की टीम बनाई जा रही है जो घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या और आत्महत्या से जुड़े तमाम पहलुओं की जाँच करेगी और इस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएगी. 

श्रद्धा से मिलने वालों पर भी नज़र

जेल प्रशासन की ओर से जेल में बंद श्रद्धा दुबे पर कड़ी नजर रखी जा रही है. उससे मिलने के लिए कौन लोग आ रहे हैं इसे भी देखा जा रहा है. मंगलवार को एक महिला खुद को श्रद्धा की बैचमेट बताकर उससे मिलने पहुंची थी लेकिन, जेल प्रशासन ने मुलाकात की अनुमति नहीं दी. लगातार संदिग्ध और बिना उचित कारण मुलाकात की कोशिशों के बाद अब पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. 

Continues below advertisement

यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप

जेलर ऋतिक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा सत्यापन के बिना श्रद्धा को किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी. उससे अब तक जितने लोग मिलने आए हैं उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. 

अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स से भी पूछताछ

जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि श्रद्धा ने कुछ महीने पहले अपने अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. अब हजरतगंज पुलिस उस व्यक्ति के बयान दर्ज करेगी. उससे श्रद्धा से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे और उस मामले से जुड़ी भी सारी जानकारी जुटाई जाएगी.