रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और सपा सांसद मोहिबुल्लाह गुट में तनाव और आजम गुट की सपा सांसद डिंपल यादव से नाराजगी की खबरों के बीच पार्टी महासचिव शिवपाल यादव एक दिवसीय रामपुर दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान वो आजम परिवार से मुलाक़ात करेंगे और जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों से भी मुलाक़ात करेंगे. 

Continues below advertisement

सपा में मची कलह के बीच शिवपाल यादव का एक दिवसीय रामपुर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. सपा नेता इस दौरान रामपुर जिला कारागार में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलेंगे. इसके बाद वो उनके आवाज पर भी जाएंगे और पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाक़ात करेंगे. शिवपाल यादव जौहर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से भी बातचीत करेंगे. 

डिंपल यादव से नाराज आजम गुट

दरअसल आजम खान और उनके समर्थक इन दिनों सपा सांसद डिंपल यादव से नाराज बताए जा रहे हैं. खबरों की मानें तो उनकी नाराजगी  अपना दल के कुछ नेताओं को समाजवादी पार्टी शामिल किए जाने को लेकर है. इन्हें रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की मौजूदगी मं शामिल कराया गया था. 

Continues below advertisement

सपा में शामिल होने वालों में एक नाम अपना दल एस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट का है. जो आजम खान के विरोधी बताए जाते हैं. इस बात की जानकारी जैसे ही रामपुर में आजम खान के करीबियों को लगी उन्होंने इस पर आपत्ति जताई. उनके समर्थकों का कहना है कि आजम खान के दुश्मनों को इस तरह पार्टी में शामिल किया जाना और उनके समानांतर सिस्टम तैयार करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा

इस बात पर जताई आपत्ति

आजम समर्थकों का आरोप है कि ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने से संगठन मजबूत नहीं बल्कि और कमजोर होगा और पार्टी के अंदर बिखराव आएगा. इस बात की शिकायत सपा मुखिया अखिलेश यादव तक भी पहुंची है. जिसके बाद शिवपाल यादव के रामपुर दौरे को डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है. 

बता दें कि सपा नेता आजम खान और सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है. अखिलेश यादव ने आजम की मर्जी के बग़ैर ही मोहिबुल्लाह टिकट दिया था, जिसके बाद भी आजम खान की ओर से कड़ी नाराजगी देखने को मिली थी. तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों नेताओं के भी की तल्खी कम नहीं हो पा रही है.  

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'