लखनऊ के बहुचर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो और वीडियो की फोरेंसिक जांच शुरू हो गई है. इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. जिन्हें लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. जिसके बाद अब पुलिस ने वायरल ऑडियो-वीडियो की जाँच में जुटी हैं. 

Continues below advertisement

इन जाँच में उस वीडियो को भी शामिल किया जाएगा जिसमें श्रद्धा और शिवा के साथ श्रद्धा की बहन रश्मि भी नजर आ रही है. पुलिस अब पड़ोसियों के बयान दोबारा दर्ज कर मामले की दूसरी कड़ियों को भी जोड़ने की कोशिश में जुट गई है. ताकि इस पूरे मामले की तस्वीर साफ़ हो सके.  

यह भी पढ़ें: UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी

Continues below advertisement

तीनों आरोपियों से वकीलों ने की मुलाकात 

वहीं दूसरी तरफ़ इस मामले में आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तीनों ही इस समय लखनऊ की जेल में बंद हैं. इस बीत उनके तीन अधिवक्ताओं ने उनसे मुलाक़ात की है. अधिवक्ताओं ने करीब 20 मिनट तक उनसे बातचीत कर मुकदमे से जुड़ी जानकारी ली. वे दोनों के लिए कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान भी लेकर पहुंचे थे.

हालांकि दो अन्य वकीलों को उनसे मुलाक़ात की अनुमति नहीं दी गई क्यंकि उनके वकालत नामे प्रमाणित नहीं हो पाए थे. जिसकी वजह से उन्हें बाहर ही रोक दिया गयै 

मिलने वालों की सूची में नहीं थे दो नाम

जेल प्रशासन ने श्रद्धा दुबे से उनसे मिलने वाले परिचितों के नाम मांगे थे. इस पर उन्होंने वकीलों सहित कई नाम दिए थे. श्रद्धा और रश्मि से मिलने के लिए सोमवार सुबह ओम वर्मा भी कपड़े और जरूरी सामान लेकर जेल पहुंचे थे. उन्होंने मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन श्रद्धा की ओर से दी गई मुलाकातियों की सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें बिना मिले लौटना पड़ा. 

वही इसके साथ ही जेल मैनुअल के मुताबिक, श्रद्धा और रश्मि अपने मुकदमे से संबंधित जानकारी लेने के लिए सप्ताह में एक दिन अधिवक्ताओं से मुलाकात कर सकेंगी.