एक्सप्लोरर

Shahjahanpur Accident: शाहजहांपुर सड़क हादसे में महिला-बच्चों सहित 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Shahjahanpur Road Accident: हादसे में महिला, बच्चों सहित लगभग 13 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है. सभी श्रद्धालु गर्रा नदी में जल भरने आये थे.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई. हादसे में महिला, बच्चों सहित लगभग 13 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है. सभी श्रद्धालु गर्रा नदी में जल भरने आये थे. यह हादसा थाना तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव के पास का बताया जा रहा है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. शाहजहांपुर में हुए इस हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है. इस दर्दनाक हादसे को लेकर जिलाधिकारी उमेश प्रताव सिंह ने एबीपी गंगा से बातचीत में बताया इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हादसे में घायल हुए 15 से 20 लोगों का इलाज चल रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं. यह हादसा उस दौरान हुआ जब ट्रैक्टर-ट्राली अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए निकली थी, तभी जल लेने के बाद दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे के आगे पीछे चल रही थी और दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं. जिसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि ट्राली में करीब 42 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत के बाद अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2023: वाराणसी में पार्षद बनना नहीं आसान, वर्चस्व की लड़ाई में हो चुकी हैं कई हत्याएं, खूनी रहा है इतिहास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस झंडे ने आपको पहचान दी...', सपा का झंडा जलाने के बाद अपर्णा यादव पर भड़के अरविंद सिंह गोप
'जिस झंडे ने आपको पहचान दी...', सपा का झंडा जलाने के बाद अपर्णा यादव पर भड़के अरविंद सिंह गोप
'महिला आरक्षण बिल की आड़ में...', सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा दावा
'महिला आरक्षण बिल की आड़ में...', सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा दावा
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Fatehpur News: अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद बढ़ीं दुकानदार की मुश्किलें? कहा- 'मुझे दी जा रहीं गालियां'
फतेहपुर: अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद बढ़ीं दुकानदार की मुश्किलें? कहा- 'मुझे दी जा रहीं गालियां'

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget