एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर: भीषण हादसे में 6 की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

तेज रफ्तार बाइक और इको कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

UP News: शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ एक तेज रफ्तार बाइक और इको कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. मरने वालों में चार लोग बाइक पर सवार थे और दो लोग इको कार में मौजूद थे. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है.

निजी काम से जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार चार लोग किसी निजी काम से निकले थे. बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही इको गाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इको कार में बैठे दो अन्य लोगों की भी जान चली गई एक अन्य घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.

सीएम योगी ने जताया दुःख

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायल का समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में झुलसा रही गर्मी! कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार
यूपी में झुलसा रही गर्मी! कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
BJP विधायक ने यूपी में 'अघोषित बिजली कटौती' का किया जिक्र, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
BJP विधायक ने यूपी में 'अघोषित बिजली कटौती' का किया जिक्र, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
रामपुर में गर्मी ने लोगों को घरों में किया कैद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
रामपुर में गर्मी ने लोगों को घरों में किया कैद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani
Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Reservation: बंगाल में धर्म आधारित आरक्षण खत्म! शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, किसको फायदा किसको नुकसान?
बंगाल में धर्म आधारित आरक्षण खत्म! शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, किसको फायदा किसको नुकसान?
UP Weather: यूपी में झुलसा रही गर्मी! कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार
यूपी में झुलसा रही गर्मी! कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार
'शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला
'शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला
आजतक कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया जो वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया, अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड निशाने पर
आजतक कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया जो वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया, अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड निशाने पर
‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला', अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी
‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला', अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान की पैप्स को वॉर्निंग
ईरान-US टेंशन के बीच भारत आ रहे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, क्या है विजिट का मकसद, हो गया खुलासा
ईरान-US टेंशन के बीच भारत आ रहे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, क्या है विजिट का मकसद, हो गया खुलासा
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
भारत में सबसे पहले कहां खुला था ट्रेन के इंजन बनाने का कारखाना, इसने कितने दिन दी थी सर्विस?
भारत में सबसे पहले कहां खुला था ट्रेन के इंजन बनाने का कारखाना, इसने कितने दिन दी थी सर्विस?
Embed widget