गोरखपुर: गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले के निबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची के साथ रेप का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है. कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने शनिवार को बताया कि निबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार शुक्रवार रात अपने घर के बाहर आग जलाकर तापने के लिए बैठा था. कुछ देर बाद परिवार के बाकी सदस्य खाना खाने के लिए घर के अंदर चले गए, मगर सात वर्ष की एक बच्ची बाहर ही बैठी रही.

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है बच्ची अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी और बाहर आकर देखा तो बच्ची लापता थी. तलाश करने पर वो एक खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिली. पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें:

शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन को छोड़कर गायब हुआ दूल्हा, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार है परेशान

जालौन: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप