अभिनेत्री सारा अली खान आज अपने कॉलेज के समय को याद कर रही हैं। क्योंकि वह चार साल पहले आज ही के दिन कोलंबिया विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हुई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "19 मई, 2016
कभी कभी ये एक मिनट पहले की बात लगती है और कभी लगता है किसी और जिंदगी की बात हो। हैशटैग कोलम्बिया यूनिवर्सिटी। हैशटैगग्रेजुएशन, हैशटैग चार साल पुराना।" शेयर की गई दोनों तस्वीरों में सारा हल्के नीले रंग की ग्रेजुएशन कैप और गाउन में नजर आ रही हैं।