✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

मुजफ्फरनगर में BJP की हार का संजीव बालियान ने बताया असली कारण, कहा- 'मुस्लिम ध्रुवीकरण...'

एबीपी स्टेट डेस्क   |  10 Jun 2024 06:54 PM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर सीट पर बीजेपी की तरफ से संजीव बालियान को उम्मीदवार बनाया गया था, तो वहीं सपा ने हरिंद्र सिंह मलिक को टिकट दिया था. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को हार मिली.

मुजफ्फरनगर में BJP की हार का संजीव बालियान ने बताया असली कारण, कहा- 'मुस्लिम ध्रुवीकरण...'

बीजेपी नेता संजीव बालियान (फाइल फोटो)

UP Lok Sabha Election Results 2024: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ 9 जून को ले ली है, लेकिन बीजेपी मुजफ्फरनगर सीट को बचाने में नाकामयाब रही. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उनको इस सीट पर हार मिली. सपा के उम्मीदवार हरेंद्र सिंह मलिक ने जीत दर्ज है. हरेंद्र ने बीजेपी नेता बालियान को 24672 वोटों से हारा दिया. अब संजीव बालियान ने अपनी हार को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज प्रेस वार्ता की. उन्होंने इस दौरान मुस्लिम ध्रुवीकरण, जातियों में बंटवारा और कम वोट परसेंटेज को हार का कारण बताया. अपने द्वारा 10 सालों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी. संजीव बालियान ने शायराना अंदाज में कहा कि मेरा पानी उतरता देख किनारे पर घर मत बना लेना,मैं समंदर हूं लौट कर आऊंगा.

क्यों बोले संजीव बालियान?

मुजफ्फरनगर सीट पर हार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सोम के सवाल पर बोले कि जिन्होंने खुले तौर पर समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़ाया है. उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. वह लोग आज भी बड़ी सरकारी सुविधा ले रहे हैं. पार्टी इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई करे.

मुजफ्फरनगर सीट पर मिली हार

मुजफ्फरनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान और सपा के उम्मीदवार हरेंद्र सिंह मलिक के बीच थी, लेकिन इस मुकाबले में सपा नेता बाजी मार गए. हरेंद्र ने भारी मतों से जीत दर्ज की है. सपा नेता हरेंद्र सिंह मलिक को कुल 470721 वोट मिले, तो वहीं बीजेपी नेता संजीव बालियान को 446049 वोट मिले थे. बसपा उम्मीदवार दारा सिंह प्रजापति को 143707 को वोट मिले थे.

यूपी में बीजेपी फेल

यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी को सबसे तगड़ा झटका लगा. इस चुनाव में बीजेपी का नारा था कि यूपी की 80 में से 80 सीट हमारी है. यानि जीत को लेकर दावा किया गया था, लेकिन यूपी में बीजेपी को निराशा हाथ लगी. यहां बीजेपी 33 सीटों पर ही सिमट गई. तो उसके सहयोगी दल आरएलडी दो सीटों पर जीत दर्ज की तो वहीं अपना दल एस एक सीट जीतने में कामयाब रही.  

Published at: 10 Jun 2024 06:54 PM (IST)
Tags:sanjeev balyanMuzaffarnagarUP News
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • मुजफ्फरनगर में BJP की हार का संजीव बालियान ने बताया असली कारण, कहा- 'मुस्लिम ध्रुवीकरण...'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.